back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Revanth Reddy Oath Ceremony: रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के 3 CM, डिप्टी सीएम समेत इन लोगों ने भी ली शपथ

Revanth Reddy Oath Ceremony News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में आज दोपहर एनुमुला रेवंत रेड्डी ने शपथ ली। हैदराबाद स्थित एलबी स्टेडियम में रेवंत ने शपथ ली।

नई दिल्ली, रफ्तार। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में आज दोपहर एनुमुला रेवंत रेड्डी ने शपथ ली। हैदराबाद स्थित एलबी स्टेडियम में रेवंत ने शपथ ली। गवर्नर तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने उनको शपथ द‍िलाई। इनके अलावा भट्टी विक्रमार्क ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में कांग्रेस प्रमुख नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के सीएम और प्रमुख नेता थे। विशिष्ट अतिथि में राज्य अमला नायकों के परिवार थे।

11 मंत्रियों ने ली शपथ

रेवंत रेड्डी के साथ 11 मंत्रियों ने शपथ ली। उत्तम कुमार रेड्डी, कोमाटी रेड्डी वेंकट रेड्डी, श्रीधर बाबू, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, तुम्मला नागेश्वर राव, दामोदरा राजनरसिम्हा, सीताक्का, कोंडा सुरेखा, जुपल्ली कृष्ण राव और पोन्नम प्रभाकर ने उपसभापति पद की शपथ ली।

सीएम आवास के सामने लगी लोहे की बाड़ हटाई

सत्ता परिवर्तन के साथ हैदराबाद में अधिकारियों ने गुरुवार को बेगमपेट में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के सामने सड़क पर लगी लोहे की बाड़ को हटाया। अधिकारियों ने नगर निगम के कर्मचारियों की मदद से पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के कार्यकाल के दौरान बने लोहे के ढांचे को ध्वस्त किया। बाड़ हटाने की शुरुआत, तब हुई जब रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे। रेवंत रेड्डी के आदेश पर यह काम किया गया था।

सीएम आवास का नाम डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर प्रज्ञा भवन

चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद रेवंत रेड्डी ने बताया था कि सीएम के आधिकारिक निवास प्रगति भवन का नाम बदलकर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर प्रजा भवन रखा जाएगा। जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, कई लोग बैरिकेड हटाने की अपील कर रहे थे। इससे पैदल चलने वाले लोगों को सड़क के बीच चलना पड़ रहा था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...