Live Election Results 2023: RJ, CG और MP में लहराया भगवा परचम, तेलंगाना की जनता ने चुना ‘हाथ’ का साथ

Assembly Election Result 2023 Live: मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए काउंटिंग जारी, वोटो की गिनती के बाद तस्वीर होगी साफ। अपडेट के लिए बने रहें Raftaar के साथ।
Assembly Election Result 2023
Assembly Election Result 2023 Raftaar

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना की शुरुआत हो चुकी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज वोटों की गिनती के बाद से लगातार तस्वीर साफ होती नजार आ रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज हो रही मतगणना के साथ ये लगभग तय हो गया है कि भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। सभी एग्जिट पोल के नतीजों में राजस्थान और एमपी में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर होने का अनुमान था लेकिन हुआ इसका ठीक उलट। हलांकी कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार के लिए बढ़त दिख रही थी, तो कुछ में कांग्रेस आगे दिख रही है। लेकिन परिणामों ने एक अलग ही कहानी को रेखांकित कर दिया है। और इस बार तेलंगाना में केसीआर के लिए सत्ता की राह आसान नजर नहीं आ रही। चारों राज्यों में मतगणना की पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ते रहिए www.raftaar.in पर।

मध्य प्रदेश के साथ-साथ भाजपा ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। इसके अलावा तेलंगाना में कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

09:09 PM छत्तीसगढ़ में बीजेपी 54 सीटें जीत चुकी

रात नौ बजे के आसपास छत्तीसगढ़ में बीजेपी 54 सीटें जीत चुकी है। वहीं, कांग्रेस यहां 35 सीटें जीत चुकी है। वोटशेयर की बात करें तो इस वक्त तक बीजेपी को 46.30 फीसदी और कांग्रेस को 42.14 फीसदी वोट मिले हैं।

09:07 PM तेलंगाना में कांग्रेस ने 65 सीटों पर जीत दर्ज की

रात नौ बजे के आसपास तेलंगाना में कांग्रेस ने 65 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। और बीआरएस 39 सीटें जीत चुकी है। और बीजेपी ने 8 सीटें जीत ली हैं। जबकी एआईएमआईएम के खाते में 7 सीटें जा चुकी हैं। वहीं, OTH ने एक भी सीट नही जीती है।

09:01 PM राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित, बीजेपी को मिला बहुमत

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके है। इस विधानसभा चुनाव में कुल 199 सीटों में से भाजपा को पूर्ण बहुमत से ज्यादा 115 सीटें मिली है। इसके साथ कांग्रेस को 69 सीटें और RLD को 1 और अन्य को 14 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा है।

06:52 PM दिमनी से जीते नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एमपी की दिमनी सीट से जीत गए हैं। उन्होंने 24 हजार 461 वोटों से जीत हासिल की है। यहां बीएसपी दूसरे नंबर पर रही है। बसपा को 54676, वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार को 24006 वोट मिले।

06:48 PM अशोक गहलोत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजभवन में पहुंच कर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है।

06:35 PM मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की पांचों विधानसभा सीटें भाजपा की जीत

विदिशा- भाजपा

सिरोंज- भाजपा

कुरवाई- भाजपा

बासोदा- भाजपा

शमशाबाद- भाजपा

06:32 PM अशोक गहलोत शाम 6:30 बजे देंगे इस्तीफा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम 6.30 बजे राजभवन में इस्तीफा देने जाएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा। "राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं. यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे।"

05:48 PM मध्य प्रदेश में विदिशा जिले की पांचों विधानसभा सीटें भाजपा ने दर्ज की जीत

विदिशा- भाजपा जीती

सिरोंज- भाजपा जीती

कुरवाई- भाजपा जीती

बासोदा- भाजपा जीती

शमशाबाद- भाजपा जीती

5:46 PM छत्तीसगढ़ में भाजपा की 6 सीटों पर जीत

छत्तीसगढ़ में भाजपा 6 सीटों पर जीती। रामानुजगंज से राम विचार नेतम, कुनकुरी से विष्णु देव सायी, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, बेल्ताड़ा से सुशांत शुक्ला, रायपुर सिटी नॉर्थ से पुरंदर मिश्रा और जगदलपुर से किरण राव।

05:39 PM जनादेश को करते है स्वीकार- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीन राज्यों में अपनी पार्टी की हार पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है, अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा- 'हम 'मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। ये विचारधारा की लड़ाई है और आगे जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद। प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे।' सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।

5:12 PM छत्तीसगढ़ में टीएस सिंह देव की हार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। राज्य में डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव 122 वोटों से हार गए हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 122 वोटों से हराया है। हालांकि सिंहदेव ने रिकाउंटिंग की मांग की है। अपको बता दें कि सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस ने इस संभाग की 14 की 14 सीटों से हाथ धो चुकी है।

05:00 PM MP में शिवराज की जीत

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले की बुधनी सीट से जीत गए हैं। यहां आष्टा विधानसभा से बीजेपी के गोपाल सिंह जीते हैं। इसके अलावा सीहोर से बीजेपी के सुदेश राय भी अपना चुनाव जीते है।

04:59 PM टोंक सीट पर जीते सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने 10,58,12 वोटों के साथ टोंक सीट पर जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 29475+ वोटों के अंतर से यह सीट जीती है।

4:40 PM हार के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया ट्वीट

4 राज्यों के विधानसभा चुनाव में वोटों की मतगणा में तस्वीर लगभग साफ होती नजार आ रही है। कांग्रेस पार्टी को सिर्फ तेलंगाना में जीत दिखती मिल रही है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस जीत के लिए तेलंगाना की जनता का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैं तेलंगाना के लोगों को उनसे मिले जनादेश के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उन सभी को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हमें वोट दिया। इन तीन राज्यों में हमारा प्रदर्शन निस्संदेह निराशाजनक रहा है, लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ, हम इन तीन राज्यों में खुद को पुनर्निर्माण और पुनर्जीवित करने के अपने मजबूत संकल्प की पुष्टि करते हैं। मैं हमारे लाखों कार्यकर्ताओं के प्रयासों को स्वीकार करता हूं और उनकी सराहना करता हूं। हम अस्थायी असफलताओं से उबरेंगे और INDIA की पार्टियों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार करेंगे।

4:36 PM मंगलवार को होगी सभी विधायकों की बैठक

कांग्रेस पार्टी राजस्थान समेत MP और छत्तीसगढ़ में चुनाव हारती नजार आ रही है। ऐसे में राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल की जगह मंगलवार को होगी। मंगलवार को जयपुर में विधायक दल की बैठक होगी। इसमें सभी विधायकों को व्यक्तिगत सूचना दी जाएगी।

4:08 PM कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ की हुई हार

राजस्थान के उदयपुर जिले की उदयपुर शहर विधानसभा सीट से बीजेपी के ताराचंद जैन जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को 32 हजार वोटों से हरा दिया है।

3:31 PM झालरापाटन सीट से वसुंधरा राजे की जीत

झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल चौहान को 53,193 वोटों से हरा दिया है।

02:25 PM भाजपा ने किया खेल, भूपेश फेल!

BJP- 55

INC- 32

Oth-3

नोट: निर्वाचन आयोग द्वारा दोपहर 02:25 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक।

1:38 PM सबसे चर्चित सीटों का हाल

पाटन: भूपेश- 4262 वोट से आगे, विजय बघेल पीछे

राजनंदगांव: डॉ. रमन सिंह- 20625 वोट से आगे, कांग्रेस उम्मीदवार गिरीश देवांगन पीछे

कवर्धा: भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा 12092 वोट से आगे, कांग्रेस उम्मीदवार अकबर भाई पीछे

साजा: भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू 964 वोटों से आगे, कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे पीछे

कोंटा: कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लख्मा 504 वोटों से आगे, भाजपा उम्मीदवार सोयम मुका पीछे।

पत्थलगांव: भाजपा प्रत्याशी गोमती साईं 9653 वोटों से आगे, कांग्रेस नेता राम पुकार सिंह ठाकुर पीछे।

1:35 PM राजस्थान के रुझानों में निर्दलीयों का प्रदर्शन

राजस्थान के रुझानों में चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, राजस्थान में बीजेपी को 112 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। तो वहीं कांग्रेस को 71, निर्दलीय को 9, बीएसपी को 2, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलटीपी) को 2 बढ़त मिलती नज़ार आ रहीं है। तो वहीं भारत आदिवासी पार्टी को 1 सीट पर जीत मिल चुकी है।

1:24 PM विधानसभा चुनाव का पहला नतीजा आया सामने

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव का पहला नतीजा समने आ गया है। इसमें भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत करीब 70 हजार वोटों से विजयी हुए हैं। वह राजस्थान की चोरासी सीट से उम्मीदवार थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सुशील कटारा और कांग्रेस के ताराचंद भगोरा को हराया है।

1:21 PM तेलंगाना के रुझानों ने रोकी केसीआर की 'कार'

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, तेलंगाना में कांग्रेस को 65 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। तो वहीं केसीआर की पार्टी बीआरएस को 38 और बीजेपी को 10 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है। एआईएमआईएम को 4 सीटों और सीपीआई ने एक सीट हासिल की हुई दिख रही है।

1:03 PM कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने EVM के खिलाफ की नारेबाजी

4 राज्यों के विधानसभा चुनाव में वोटों की मतगणा में तस्वीर लगभग साफ होती नजार आ रही है। इस रुझान में अभी तक छत्तीसगढ़-राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रहीं है। जिसके बाद दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर EVM के खिलाफ नारेबाजी तेज हो गई है।

12:33 PM राजस्थान VIP सीटों का क्या हाल

  • झोटवाड़ा- अभिषेक चौधरी कांग्रेस से आगे, कर्नल. राज्यवर्धन राठौड़ BJP से पीछे

  • कोटा उत्तर- शांति धारीवाल कांग्रेस से आगे, प्रह्लाद गुंजल BJP से पीछे

  • नाथद्वारा- विश्वराज सिंह मेवाड़ BJP से आगे, सी. पी. जोशी कांग्रेस से पीछे

  • उदरपुर- ताराचंद जैन BJP से आगे, प्रोफेसर गौरव वल्लभ कांग्रेस से पीछे

  • तिजारा- महंत बालक नाथ BJP से आगे, इमरान खान कांग्रेस से पीछे

  • विद्याधर नगर- दीया कुमारी BJP से आगे, सीताराम अग्रवाल कांग्रेस से पीछे

12:00 PM छत्तीसगढ़ में बीजेपी बहुमत के पार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी बड़ा उलट फेर करती नजार आ रही है। अब तक रुझानों में भाजपा ने रुझानों में कर लिया है। MP-राजस्थान में कांग्रेस की सीट तेजी से घट रही हैं।

11:04 AM निर्वाचन आयोग के मुताबिक

पार्टी- वोट प्रतिशत

BJP-45.07%

Cong-42.39%

BSP-2.67%

CPI-0.38%

AAP-1.14%

Oth-5.54%

11:03 AM रेवंत रेड्डी कोडंगल निर्वाचन क्षेत्र से आगे

तेलंगाना में कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी कोडंगल निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रहे हैं। यहां वो बीआरएस प्रमुख और मुख्यमंत्री केसीआर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

10:59 AM अंतागढ़ में भाजपा के विक्रम उसेंडी 427 वोटों से आगे

कांकेर सीट से भाजपा के आशाराम नेताम महज 83 मत से आगे से चल रहे हैं। वहीं भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी 2227 मत से आगे तथा अंतागढ़ में भाजपा के विक्रम उसेंडी 427 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:58 AM दूसरे राउंड में रमन सिंह 2500 वोटों से आगे

दुर्ग संभाग में राउंड-1 में दुर्ग ग्रामीण सीट से भाजपा 1365 इतने वोटों से आगे, बालोद डौण्डी लोहारा में कांग्रेस आगे, राजनांदगांव की सीट से दूसरे राउंड में रमन सिंह 2500 वोटों से आगे।

10:56 AM टीएस सिंह देव अम्बिकापुर सीट पर आगे

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव अम्बिकापुर सीट पर आगे चल रहे

10:55 AM BJP इन सीटों पर चल रही आगे

बीजेपी इन सीटों पर आगे चल रही- भरतपुर सोनहट, प्रतापपुर, रामानुजगंज, समरी, लुंढरा, प्रेमनगर, बैकुंठपुर, महेंद्रगढ़, कठघोरा, मस्तूरी, पमगढ़, बिल्हा, लोरमी, पंडारिया, साजा, अरंग, रायपुर ग्रामीण, पाटन, Gunderdehi, संजारी बलोद, सिहावा, कल्लारी और जगदलपुर।

10:20 AM 7 मंत्री अपनी सीटों पर पीछे चल रहे

मंत्री ताम्रध्वज साहू

मंत्री मोहन मरकाम

मंत्री कवासी लखमा

मंत्री मोहम्मद अकबर

मंत्री अमरजीत भगत पीछे, मंत्री रुद्र गुरु , मंत्री अनिला भेड़िया

10:11 AM पहले राउंड मतगणना की अपडेट

बिल्हा से धरम लाल कौशिक बीजेपी 1271से आगे

बिलासपुर से बीजेपी अमर अग्रवाल करीब 3100 से आगे

तखतपुर से धरम जीत सिंह बीजेपी 682 से आगे

बेलतरा से विजय केसरवानी कांग्रेस 552 से आगे

कोटा से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बीजेपी करीब 400 से आगे

मस्तूरी से दिलीप लहरिया 714 वोटो से कांग्रेस आगे

10:05 AM टोंक से सचिन पायलट पीछे

राजस्थान के तिजारा से पहले राउंड में बीजेपी के बाबा बालकनाथ 5000 वोट से आगे चाल रहें है। वहीं कांग्रेस के सचिन पायलट अपनी सीट टोंक से पीछे चल रहे हैं।

10:00 AM मध्य प्रदेश में बीजेपी को बढ़त

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी 97 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर आगे है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स कर बोले- जनता के आशीर्वाद से बीजेपी सरकार बना रही

'भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय'

आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री श्री

@narendramodi

जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं।

9:44 AM 4 राज्यों की तस्वीर लगभग साफ

मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है। रुझानों में मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। वहीं, छत्तीसगढ़-तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।

9:32 AM छत्तीसगढ़ में रमन सिंह और भूपेश बघेल अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़े

छत्तीसगढ़ की 88 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं। कांग्रेस को 55 और बीजेपी को 33 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, अन्य को एक सीट पर बढ़त नजर आ रही है।

भाजपा-33

कांग्रेस-55

9:33 AM मध्य प्रदेश के रुझानों में कौन आगे?

मध्य प्रदेश की 226 विधानसभा सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं। बीजेपी को 138 और कांग्रेस को 88 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in