back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CG Election: छत्तीसगढ़ चुनाव में अपराधी उम्मीदवारों की सूची जारी, जानिए आपके क्षेत्र के नेता कितने दागदार

Criminal Case on CG Election Candidate: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (CG Assembly Election 2023) के पहले चरण के 223 में से 26 उम्मीदवारों (Candidates) पर आपराधिक केस (Criminal Case) दर्ज हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (CG Assembly Election 2023) के पहले चरण के 223 में से 26 उम्मीदवारों (Candidates) पर आपराधिक केस (Criminal Case) दर्ज हैं। 16 पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में बताया गया है कि प223 उम्मीदवारों में से 26 (12 फीसदी) उम्मीदवारों ने आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।

2 चरणों में 90 सीटों के लिए मतदान

90 सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण में 20 विधानसभा क्षेत्रों और शेष निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवंबर को मतदान होना है।

किस पार्टी के कितने प्रत्याशी दागदार

रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा (BJP) के 20 उम्मीदवारों में से पांच (25 प्रतिशत) ने खुद पर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। सत्ताधारी दल कांग्रेस (Congress) के 20 में से दो (10%), आप (AAP) के 10 में से चार उम्मीदवार (40%) और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 15 में से तीन (20%) उम्मीदवारों ने खुद पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

20 में से 5 विस के उम्मीदवार दागदार

20 निर्वाचन क्षेत्रों में से पांच (25%) कांकेर, चित्रकोट, खैरागढ़, पंडरिया और कवर्धा ऐसे हैं, जहां तीन या उससे अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले हैं।

भाजपा के इन नेताओं पर आपराधिक मामले

ADR रिपोर्ट बताती है कि भाजपा के उम्मीदवार विजय शर्मा (कवर्धा), विक्रांत सिंह (खैरागढ़), विनायक गोयल (चित्रकोट-एसटी), आशाराम नेताम (कांकेर-एसटी) और सोयम मुक्का (सुकमा-एसटी) पर मामले दर्ज हैं।

कांग्रेस के इन नेताओं पर मामले

कांग्रेस उम्मीदवार शंकर ध्रुवा (कांकेर-एसटी) और नीलू चंद्रवंशी (पंडरिया), आम आदमी पार्टी से नरेंद्र भवानी (जगदलपुर), कोमल हुपेंडी (भानुप्रतापपुर), बोमधा मंडावी (चित्रकोट) और खड़गराज सिंह (कवर्धा) तथा जेसीसी (जे) से रवि चंद्रवंशी (पंडरिया), लकी मंगल नेताम (खैरागढ़) और सोनसाय कश्यप (बस्तर) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इन जगहों पर पहले चरण में मतदान

पहले चरण का मतदान कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया में वोटिंग होनी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आखिर कौन हैं DSP कल्पना वर्मा? व्यापारी ने लगाए ‘प्यार के झांसे’ में करोड़ों ऐंठने के आरोप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...