back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिण अफ्रीका से भारत पहुंचे 12 चीते, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने कूनो पार्क में छोड़ा

दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीते शनिवार को ग्वालियर होते हुए कूनो नेशनल पार्क पहुंच गए।

श्योपुर/भोपाल, 18 फरवरी दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीते शनिवार को ग्वालियर होते हुए कूनो नेशनल पार्क पहुंच गए। उन्हें वायु सेना के विशेष विमान सी-17 ग्लोब मास्टर से ग्वालियर एयरपोर्ट लाया गया और यहां से वायुसेना के तीन चिनूक हेलीकाप्टर से उन्हें कूनो नेशनल पार्क ले जाया गया। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा।

चीता परियोजना प्रमुख एसपी यादव ने बताया कि शुक्रवार रात 8.30 बजे 12 चीतों ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट से वायु सेना के सी-17 ग्लोब मास्टर ने उड़ान भरी थी और यह विमान शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे ग्वालियर के राजमाता सिंधिया एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद यहां से तीन चिनूक हेलीकाप्टर से चीतों को लेकर कूनों नेशनल पार्क लाया गया। यहां पहले मुख्यमंत्री चौहान ने एक चीते को बाड़े में छोड़ा। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी चीता छोड़ा। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने भी एक के बाद एक चीतों को बाड़े में छोड़ा। इन 12 चीतों में सात नर और पांच मादा हैं।

चीतों को बाड़े में निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से छोड़ा गया। इसके पीछे ग्लोबमास्टर का ग्वालियर एयरबेस पर कुछ देरी से आना था। इसलिए कूनो पहुंचने में भी चीतों को देरी हुई। बताया जा रहा है कि अभी इस बाड़े में 12 चीते क्वारंटीन रहेंगे। इसके बाद उन्हें इससे बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। करीब डेढ़ महीने बाद चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। अफ्रीका से आए सभी 12 चीतों पर अभी विशेष नजर रखी जाएगी। उनकी हर गतिविधि को नोट किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। अब दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते आने के बाद कूनो में चीतों की संख्या 20 हो गई है। यानी चीतों का कुनबा बढ़ गया है। सही मायने में अब प्रदेश चीता स्टेट बन गया है।

चीतों को देखने के लिए स्थानीय और बाहरी लोग कूनो नेशनल पार्क के गेट पर एकत्रित हुए, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इससे लोग खासे निराश नजर आए। प्रबंधन ने लोगों के प्रवेश पर सुरक्षा कारणों से रोक लगाई है। कुछ दिन बाद कूनो नेशनल पार्क आम सैलानियों के लिए खोला जाएगा। तब सभी चीतों को देख सकेंगे।

kuno_002_841.jpg

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...