back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोदी सरकार के 9 साल में कितना बदला भारत, सरकार ने इन 9 सालों में क्या कुछ किया खास?

Modi Government 9 Years: 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। और अब मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो चुके हैं।

9 Years Of Modi Government: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता की कमान संभाले 9 साल हो चुके हैं। इन 9 सालो में प्रधानमंत्री द्वारा कई अहम् फैसले लिए गए। आम जनता को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़े निवेश समेत कई निर्णयों ने मोदी सरकार की स्वीकार्यता को आम जन मानस में बढ़ा दिया हैं। इन 9 सालों में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आपको बता दें 26 मई 2014 में जब पहली बार बीजेपी के पूर्ण बहुमत वाली एनडीए सरकार बनी, उसके बाद से पार्टी ने असाधारण विस्तार देखा है। पार्टी ने वर्ष 2014 मे पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर 303 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। आइए जानते हैं मोदी सरकार के 9 सालों में क्या कुछ बदला…

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत

नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 9 सालों में कई ऐसे महत्वपूर्ण कार्य किये है जिससे आम जन मानस पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ा है। मोदी सरकार ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है। विदेश नीति के मामले में सरकार ने भारत का परचम इन 9 सालों में बुलंदियों पर पंहुचा दिया है। ख़ासकर, ऐसे वक्त में भारत अपनी स्वतन्त्र नीति बनाए रखने में कायम रहा है ज़ब रूस और युक्रेन के युद्ध से सभी देशों का बुरा हाल हो गया है। वहीं इकॉनमी की बात करें तो कोरोना महामारी के कारण आर्थिक विकास दर सुस्त होने के बावजूद भारत आज दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस दशक के खात्मे तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। मोदी सरकार के 9 सालों में हुये बदलाव पर एक नजर…

2016 में नोटबंदी का फैसला

केंद्र सरकार ने 8 नवंबर 2016 को अचानक देश में नोटबंदी लागू की थी। इस फैसले के तहत 1000 और 500 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था। सरकार ने कहा इस फैसले से काला धन रखने वाले लोगो पर नकेल कसी जा सकती है।

2017 में देश की अर्थव्यवस्था को तेज गति देने के लिए जीएसटी लागू

देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए मोदी सरकार ने आर्थिक सुधार के लिए 2017 को देश में GST लागू करने का फैसला लिया था। राष्ट्रपति प्रणव मुख़र्जी ने GST का सुभारम्भ किया था। उन्होंने कहा था देश में स्पर्धा जारी होगी जों निश्चित तौर पर आर्थिक विकास को गति देने में सहायक सिद्ध होगी।

2018 में मोदी सरकार ने पात्र लाभार्थियों के लिए शुरू की आयुष्मान भारत योजना

23 सितंबर 2018 को पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत झारखंड की राजधानी रांची से की थी। उस वक्त पीएम ने कहा था कि इस योजना के जरिए हम एक ऐसा भारत बनाना चाहते हैं, जहां हर नागरिक स्वस्थ्य हो और स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाला खर्च नागरिकों पर बोझ न बने। मई 2021 तक आयुष्मान जन आरोग्य योजना के तहत लगभग 1.84 करोड़ मरीजों को इलाज हो चूका है।

2019 में मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला

मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर खंडों को समाप्त कर दिया। यह जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता था। इसके साथ ही सरकार ने जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू कश्मीर और लद्दाख) में बांट दिया था। जम्मू कश्मीर 70 साल तक आर्टिकल 370 की जंजीरों में जकड़ा रहा। 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने कश्मीर को आर्टिकल 370 को समाप्त कर इससे मुक्ति दे दी। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर में देश के वो सभी कानून लागू हो गए, जिन्हें 70 साल तक लागू नहीं किया जा सका था। साथ ही जम्मू-कश्मीर का अलग झंडा हटाकर अब वहां के सरकारी दफ्तरों में तिरंगा लहराने लगा।

2021 में कोरोना से बचाव के लिए स्वदेशी वैक्सीन के जरिये टीकाकरण अभियान की शुरुआत

नरेंद्र मोदी सरकार ने 16 जुलाई 2021 से कोरोनावारस वैक्सीन टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। टीकाकरण के शुरुआत में वैक्सीन को सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को दी गई थी। प्रधानमंत्री ने इस वैश्विक महामारी के दौरान टीकाकरण अभियान में शामिल लोगों, हेल्थकेयर वर्कर्स, स्वास्थ्यकर्मियों समेत फ्रंटलाइन वर्कर्स के कार्य की भी सराहना की थी।

2022 में मोदी सरकार ने 5G सेवाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 1 अक्टूबर से देश में 5G सेवाओं की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने यह यह भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। 5G तकनीक से भारत के टेलिकॉम सेक्टर में नई क्रांति का उद्घाम होगा।

PM मुद्रा योजना

पीएम मोदी की मुद्रा योजना में लोगों को बिना गारंटी के सस्ता ऋण दिया गया। इस योजना के तहत अब तक 40.82 करोड़ लोगों को 23.2 लाख करोड़ का कर्ज दिया जा चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PM मोदी के बधाई संदेश में गदगद हुईं BNP, बांग्लादेश चुनाव परिणाम को मान्‍यता देने पर जताया आभार

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई बहुमत...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...