back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Women Commission: मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को BJP ने दिया तोहफा, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अब उन्हें BJP ने UP महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा 3 सितंबर को की गई।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू, अपर्णा यादव को UP BJP ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल ही में बबीता चौहान को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया, जबकि अपर्णा यादव को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अपर्णा यादव जनवरी 2022 में BJP में शामिल हुई थीं और अब ढाई साल बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण पद दिया गया है।

अपर्णा यादव ने 2022 में BJP ज्वाइंन किया

2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपर्णा यादव ने BJP का दामन थामा था। उस समय ऐसी उम्मीदें थीं कि पार्टी उन्हें चुनाव में उतारेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद कई बार यह चर्चा हुई कि उन्हें विधानपरिषद का सदस्य या उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया जाएगा, लेकिन ये सभी बातें महज अटकलें ही साबित हुईं। पिछले ढाई साल से BJP में रहते हुए भी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली थी, लेकिन इसके बावजूद वे पार्टी के लिए सक्रिय रहीं। 

अपर्णा यादव के साथ आयोग में अन्य 25 सदस्य है

अब अपर्णा को UP महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा 3 सितंबर को की गई। इसके साथ ही गोरखपुर की चारू चौधरी को भी आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आयोग में कुल 25 सदस्य हैं, जिनमें लखनऊ से अंजू प्रजापति, डॉ. प्रियंका मौर्य, ऋतु शाही, एकता सिंह, मेरठ से हिमानी अग्रवाल, और कई अन्य लोग शामिल हैं।

अपर्णा यादव कौन हैं?

अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में अपर्णा को समाजवादी पार्टी ने लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ने के लिए उतारा था, लेकिन वे BJP की रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी चर्चाएं चल रही थीं कि अपर्णा यादव को BJP किसी सीट से उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन उन्हें अभी तक कोई टिकट नहीं मिला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...