back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pakistan: Panama Papers मामले में जिस जज ने नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराया था, उन्होंने इस्तीफा दे दिया

Islamabad: पाकिस्तान में राजनीतिक संकट के बीच वहां के सुप्रीम कोर्ट के एक और सीनियर जज ने इस्तीफा दे दिया है।

इस्लामाबाद, हि.स.। पाकिस्तान में राजनीतिक संकट के बीच 11 जनवरी को उच्चतम न्यायालय दूसरे सबसे सीनियर जज ने इस्तीफा दे दिया। जस्टिस एजाज उल अहसन पाकिस्तान के अगले चीफ जस्टिस बनने की कतार में थे, उनके इस्तीफे ने सभी को चौंका दिया है। आपको बता दें कि जस्टिस एजाज उल अहसन ने ही Panama Papers मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दोषी ठहराया था। जस्टिस अहसन के इस्तीफे से एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के ही एक और जज जस्टिस मजहर अली अकबर नकवी ने भी इस्तीफा दे दिया था।

न्यायमूर्तियों पर पड़ रहा राजनीतिक प्रभाव

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति नकवी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था, जो कदाचार के आरोपों के संबंध में सर्वोच्च न्यायिक परिषद (एसजेसी) की जांच का सामना कर रहे हैं। न्यायमूर्ति अहसन भी 5 सदस्यीय एसजेसी का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने 22 नवंबर, 2023 को न्यायमूर्ति नकवी को नया कारण बताओ नोटिस जारी करने वाले परिषद के अन्य सदस्यों से खुद को अलग कर लिया था।

पनामा पेपर मामला

वह उस 5 सदस्यीय पीठ का भी हिस्सा थे जिसने 2017 में चर्चित पनामा पेपर मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराया था। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की सूचना सचिव मरियम औरंगजेब ने न्यायमूर्ति अहसन और नकवी के इस्तीफे पर सवाल उठाया।

न्याय एक समान होना चाहिए

उन्होंने कहा, ‘क्या उन्हें लगता है कि सर्वोच्च न्यायालय से इस्तीफा देने के बाद वे उस अन्याय से मुक्त हो जाएंगे, जो उन्होंने किया है’ औरंगजेब ने आरोप लगाया कि दोनों न्यायाधीशों ने देश की जनता के साथ ‘अन्याय’ किया है। उन्होंने कहा कि यदि एक निर्वाचित प्रधानमंत्री जांच से गुजर सकता है, तो सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश समेत किसी भी व्यक्ति के लिए जवाबदेही का सामना करना उचित है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...