Pakistan को मिला खतरनाक Allrounder, टैक्सी चलाने वाले इस खिलाड़ी की कहानी और खेल बेहद रोमांचक

Pak Cricketer Aamer Jamal: पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशा हाथ लगी, लेकिन उन्हें भविष्य का एक सितारा मिला है।
पाकिस्तान के ऑलराउंड खिलाड़ी जमाल।
पाकिस्तान के ऑलराउंड खिलाड़ी जमाल।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशा हाथ लगी, लेकिन उन्हें भविष्य का एक सितारा मिला है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह कौन खिलाड़ी है, जो पाकिस्तान टीम का भविष्य बदल सकता है। यह खिलाड़ी डेब्यू सीरीज में ही बल्ले और गेंद से गदर मचाने वाले आमिर जमाल हैं। पाकिस्तान में जमाल की सराहना हो रही है। कई लोग उनकी तुलना पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक से कर रहे हैं। कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर तो उन्हें पाकिस्तान के भविष्य का वसीम अकरम और वकार यूनुस से कर रहे हैं।

जमाल का सफर नहीं था आसान

हालांकि जमाल का सफर इतना आसान नहीं है। एक समय वह पाकिस्तान टीम में एंट्री के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। उनकी कड़ी मेनहत रंग लाई और अब वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनका जन्म पांच जुलाई 1996 में मियांवली में हुआ था। वह घर के बड़े बेटे हैं। आपको हैरानी होगी कि उन्हें पढ़ने-लिखने का काफी शौक है।

स्कूल के समय 3 टाइम करते थे प्रैक्टिस

जमाल स्कूल के दिनों में तीन टाइम प्रैक्टिस किया करते थे। पाकिस्तान टीम के लिए वह अंडर-19 में जलवा बिखेर चुके हैं। 2014 के बाद उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। एक समय बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जाने का मन बनाया था, लेकिन नसीब को कुछ और मंजूर था।

बैंक से लोन लेकर खरीदा था ऑटो

आर्थिक तंगी से जूझ रहे जमाल ने घर का खर्च चलाने के लिए बैंक से लोन लेकर टैक्सी खरीदी थी। उन्होंने कुछ दिन तक ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी चलाई। टैक्सी चलाते वक्त भी उनके दिमाग में हमेशा क्रिकेट का जुनून रहता था। यही वजह रही कि उन्होंने पाकिस्तान के लिए फिर से खेलने के लिए जीतोड़ मेहनत शुरू की। उनकी मेहनत रंग लाई और वह 2018-19 में पाकिस्तान के लिए लिस्ट-ए में डेब्यू किए। उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2022 में उन्हें पहली बार पाकिस्तान टीम में टी-20 के लिए शामिल किया गया। अब वह टेस्ट फॉर्मेट में भी जलवा बिखेर रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in