back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर कोरिया ने दागी अब तक की सबसे ताकतवर मिसाइल, दक्षिण कोरिया ने जताई चिंता

उत्तर कोरिया ने अब तक की सबसे खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल दाग कर चौंका दिया है।

प्योंग्यांग/ सियोल, एजेंसी। उत्तर कोरिया ने अब तक की सबसे ताकतवर मिसाइल दाग कर अमेरिका सहित पूरी दुनिया को चुनौती दी है। अगले सप्ताह वाशिंगटन में प्रस्तावित अमेरिका-दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास से पहले उत्तर कोरिया ने यह बैलिस्टिक मिसाइल दाग कर चौंका दिया है।

दक्षिण कोरिया के खिलाफ ‘अभूतपूर्व’ कार्रवाई करने की धमकी दी थी

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल दागी। जापान के तटरक्षक बल ने भी यह कहा कि उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। इस पूर्वी सागर को जापान सागर के नाम से जाना जाता है। इस प्रक्षेपण से एक दिन पहले उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ ‘अभूतपूर्व’ कार्रवाई करने की धमकी दी थी। उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई यह मिसाइल अब तक की सबसे ताकतवर मिसाइल बताई गयी है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने दी जानकारी 

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उन्हें उत्तर प्योंगान प्रांत के तोंगचांग-आरआई इलाके से स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर पांच मिनट के बीच प्रक्षेपण का पता चला। मिसाइलों को स्टीप एंगल से दागा गया और उन्होंने लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय की। दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के खुफिया अधिकारी उत्तर कोरिया की हालिया मिसाइल गतिविधियों के संबंध में अन्य विवरणों के लिए विश्लेषण कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...