back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम में PM मोदी आज लेंगे भाग

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्टूबर को शाम लगभग 5 बजे कर्तव्य पथ पर 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्टूबर को शाम लगभग 5 बजे कर्तव्य पथ पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव का समापन समारोह भी होगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने आज एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इसे देश के प्रत्येक भाग से एकत्र की गई मिट्टी से कर्तव्य पथ पर विकसित व निर्मित किया गया है।

‘मेरा युवा भारत’

पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री देशभर से कार्यक्रम में शामिल होने वाले हजारों अमृत कलश यात्रियों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देश के युवाओं के लिए ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) प्लेटफॉर्म का शुभारंभ भी करेंगे। यह देश के युवाओं को एक ही स्थान पर संपूर्ण-सरकार प्लेटफार्म के रूप में सेवा प्रदान करने के लिए स्वायत्त निकाय के रूप में स्थापित किया जा रहा है।

‘मेरी माटी मेरा देश’

उल्लेखनीय है कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान उन वीरों और वीरांगनाओं को एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। जन भागीदारी की भावना के साथ इस अभियान में देश भर के पंचायत, गांव, प्रखंड, शहरी स्थानीय निकाय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई गतिविधियां और समारोह शामिल थे।

गतिविधियों में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी बहादुर व्यक्तियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करने के लिए शिलाफलकम (स्मारक) का निर्माण; शिलाफलकम में लोगों द्वारा ‘पंच प्रण’ प्रतिज्ञा लेना; स्वदेशी प्रजातियों के पौधे लगाना और ‘अमृत वाटिका’ (वसुधा वंदन) विकसित करना तथा स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों (वीरों का वंदन) के सम्मान के लिए अभिनन्दन समारोह शामिल थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। पूरे एक महीने तक चले रमजान के...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵