back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी आज 71 हजार से ज्यादा युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, देशभर में 45 जगहों पर लगेंगे रोजगार मेले

पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नई भर्ती के लिए युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इस मौके पर वे लोगों को संबोधित भी करेंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नई भर्ती के लिए 71 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बांटेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित भी करेंगे। प्रधान मंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नौकरी मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधान मंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।

प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये नियुक्ति पत्र बांटेंगे। रोजगार मेला युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म-सशक्तीकरण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। इसका आयोजन देशभर में 45 जगहों पर किया जाएगा। केंद्र सरकार के जिन मंत्रालयों और विभागों के लिए ये नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे, वे हैं केंद्रीय गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग और वित्तीय सेवा विभाग।

संपत्तियों का ड्रोन सर्वेक्षण

सरकार ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में संपत्तियों का ड्रोन सर्वेक्षण कराकर ग्रामीणों को उनकी संपत्तियों का स्वामित्व कार्ड दे रही है। वर्ष 2020 में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत अब बड़ी संख्या में स्वामित्व संपत्ति कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को वर्चुअल माध्यम से ऐसी 57 लाख संपत्तियों के कार्ड बांटेंगे।

57 लाख संपत्तियों के कार्ड

योजना के कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे। पंचायती राज मंत्रालय के अंतर्गत छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और लद्दाख सहित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और लद्दाख। 46,351 गांवों की 57 लाख संपत्तियों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। 

वर्चुअल माध्यम से इसका वितरण करने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी कुछ लाभार्थियों से योजना के बारे में बातचीत भी करेंगे और उनके अनुभव जानेंगे। पीएम देशवासियों को संबोधित भी करेंगे। 

यह योजना गांवों में संपत्ति विवादों को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी और गांव की संपत्ति का सटीक मूल्यांकन और दस्तावेजीकरण करने के बाद ग्रामीण जरूरत पड़ने पर बैंकों से ऋण भी ले सकते हैं। इसके अलावा सरकार पूरे गांव के ड्रोन सर्वेक्षण के आधार पर एक बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना आदि बनाने पर भी विचार कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा चुनाव में BJP-कांग्रेस की बल्ले-बल्ले या उल्टा पड़ेगा दांव? 37 सीटों का बड़ा हिसाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 26 फरवरी से...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...