back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया की बेटी पर तेजाब फेंकने की धमकी

ग्वालियर में हिंदूवादी छवि के नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके जयभान सिंह पवैया की बेटी समीधा सिंह को किसी ने लेटर भेजकर धमकाया है। समीधा माधव कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

भोपाल, एजेंसी। भाजपा के वरिष्ठ नेता नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके जयभान सिंह पवैया की बेटी समिधा सिंह को एक पत्र मिला है, जिसमें उन्हें तेजाब फेंककर चेहरा जलाने की धमकी दी गई है। समिधा ने इस मामले में शनिवार को जनकगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

जयभान सिंह पवैया की छवि हिन्दूवादी नेता की है

हिन्दूवादी छवि के नेता जयभान सिंह पवैया वर्तमान में भाजपा के महाराष्ट्र राज्य के सह-प्रभारी हैं, जबकि उनकी बेटी समिधा सिंह ग्वालियर के माधव कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें डाक के जरिए एक पत्र मिला है, जिसमें उन्हें धमकी दी गई है। पत्र में लिखा है कि तेरे चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा और तेरे पिता (जयभान सिंह पवैया) को भी दो महीने के अंदर मार डालूंगा। समिधा ने पत्र को लेकर शनिवार को शहर के जनकगंज थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पत्र भेजने वाले की तलाश की जा रही है।

ग्वालियर में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष को भी मिली धमकी

वहीं, कुछ दिन पहले ग्वालियर में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान को भी एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें उन्हें गोलियों से भूनने की धमकी दी गई है। कांग्रेस नेता ने इसकी शिकायत ग्वालियर के ठाठीपुरा थाने में की थी, जिसमें मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...