back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला PRD जवानों की सैलरी में बढ़ोतरी, 13 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 15 प्रस्तावों में से 13 को मंजूरी दे दी गई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 15 प्रस्तावों में से 13 को मंजूरी दे दी गई। सबसे अहम फैसला प्रदेश के 34,000 प्रांतीय रक्षक दल PRD जवानों की सैलरी बढ़ाने का रहा।

PRD जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ा, अब मिलेगा 500 रुपये प्रतिदिन

कैबिनेट के फैसले के अनुसार अब PRD जवानों को रोज़ाना 350 रुपये की जगह 500 रुपये ड्यूटी भत्ता मिलेगा। यानी हर दिन के हिसाब से 150 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह नया भत्ता 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा। इस फैसले से प्रदेश के कुल 34,092 PRD जवानों को सीधा लाभ मिलेगा।

सरकार पर पड़ेगा 75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी दी कि इस फैसले से सरकार पर 75 करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी जवान की 30 दिन उपस्थिति मानी जाए, तो उन्हें हर महीने 3,150 रुपये ज़्यादा मिलेंगे।

वित्त विभाग का भी प्रस्ताव पास

बैठक में वित्त विभाग का एक और अहम प्रस्ताव पास हुआ। इसके तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सहकारी समितियों और पंचायत लेखा परीक्षा सेवा नियमावली 2025 का पुनर्गठन किया गया है। अब प्रमोशन वाले ऊपरी पदों की संख्या घटाकर, निचले स्तर के पदों की संख्या बढ़ाई गई है। 1307 कुल पदों में से अब 405 पद सहायक लेखा परीक्षाधिकारी के होंगे 900 पद लेखा परीक्षक के होंगे इससे पदों का ढांचा मजबूत होगा और नीचे से ऊपर तक पदोन्नति की प्रक्रिया और बेहतर बन सकेगी। कैबिनेट बैठक में और भी कई विकास और प्रशासनिक कार्यों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा PRD जवानों की सैलरी बढ़ोतरी और लेखा परीक्षा सेवा के पुनर्गठन पर रही।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...