back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की तो जाओगे जेल, योगी सरकार ने नई सोशल मीडिया पॉलिसी को दी मंजूरी

Yogi Govt: उत्तर प्रदेश सरकार की नई सोशल मीडिया पॉलिसी के अनुसार एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब के इन्फ्लूएंसर को पैसे कमाने का मौका भी दिया जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सोशल मीडिया के प्रयोग को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने इसको लेकर एक नई सोशल मीडिया पॉलिसी को अपनी मंजूरी दे दी है। नई सोशल मीडिया पॉलिसी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया में अश्लील, अभद्र और राष्ट्र विरोधी पोस्ट नहीं होना चाहिए। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने नई सोशल मीडिया पॉलिसी को लेकर कहा है कि इस पॉलिसी के जारी हो जाने के बाद देश और विदेश में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों को रोजगार मिलने की पूरी संभवाना है। वहीं सोशल मीडिया में अश्लील, अभद्र और राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने पर व्यक्तिगत, एजेंसी और फर्म पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

राष्ट्र विरोधी पोस्ट पर 3 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा सुनाई जा सकती है

उत्तर प्रदेश सरकार की नई सोशल मीडिया पॉलिसी के अनुसार सोशल मीडिया में राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने वालों को 3 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा सुनाई जा सकती है। बता दें कि इस तरह के कंटेंट पर अभी तक आईटी एक्ट की धारा 66ई, और 66एफ के तहत कार्रवाई होती थी। वहीं अब इस नई पॉलिसी के अनुसार अभद्र एवं अश्लील सामग्री पोस्ट करने वालों पर भी आपराधिक मानहानि का मुकदमा किया जा सकता है।

इन्फ्लूएंसर को पैसे कमाने का मौका भी दिया जाएगा

उत्तर प्रदेश सरकार की नई सोशल मीडिया पॉलिसी के अनुसार एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब के इन्फ्लूएंसर को पैसे कमाने का मौका भी दिया जाएगा। बता दें कि इसके लिए उन्हें सब्सक्राइबर व फॉलोअर्स के आधार पर 4 केटेगरी में बांटा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की नई सोशल मीडिया पॉलिसी के अनुसार एक्स, फेसबुक व इंस्टाग्राम के अकाउंट होल्डर, इन्फ्लूएंसर आदि को भुगतान के लिए अधिकतम सीमा निर्धारित की है, जो कि 5 लाख रुपये, 4 लाख रुपये और 3 लाख रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

वहीं यूट्यूब पर भी वीडियो, शॉर्ट्स और पॉडकास्ट के माध्यम से इन्फ्लूएंसर को उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा, जिसके लिए यू-ट्यूब पर भुगतान के लिए अधिकतम सीमा 8 लाख रुपये, 7 लाख रुपये, 6 लाख रुपये और 4 लाख रुपये प्रतिमाह निर्धारित की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...