नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर रेलवे ने आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं। ये आठों स्टेशन उत्तर प्रदेश के लखनऊ प्रभाग के अंदर आते हैं। जिन स्टेशनों को नए नाम दिए गए हैं उनमें कासिमपुर हाल्ट, जैस, मिसरौली, बानी, निहालगढ़, अकबरगंज, वजीरगंज हाल्ट, फुरसतगंज स्टेशन शामिल हैं। नाम बदलने के बाद आरोप लग रहे हैं कि इन स्टेशनों के नामों का हिंदूकरण किया जा रहा है।
क्या हैं नए नाम
कासिमपुर हाल्ट का नाम जेसा सिटी कर दिया गया है। जैस स्टेशन का नाम गुरुगोरखनाथ धाम कर दिया गया है। मिसरौली का नाम मां कलिकन धाम कर दिया गया है। बानी स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस कर दिया गया है। निहालगढ़ का नाम महाराजा बिजली पासी कर दिया गया है। अकबरगंज की नाम मां अहोरवा भवानी धाम कर दिया गया है। वजीरगंज का नाम अगर शहीद भाले सुलतान और फुरसतगंज का नाम तपेश्वर नाथ धाम कर दिया गया है।
अखिलेश ने कसा बीजेपी सरकार पर तंज
इसी बीच सपा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्टेशनों के नाम बदलने को लेकर बीजेपी सरकार से कहा है कि रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की जगह उनकी स्थिति में सुधार करने की दिशा में काम करें।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एकेस पर लिखा कि उनका बीजेपी सरकार से अनुरोध है कि स्टेशनों के केवल नाम नहीं बदले जाए ब्लकि उनकी स्थिति में भी बदलाव किए जाएं। आप जब इन नामों को बदलने से फ्री हो जाएं तो कुछ समय रेलवे में हो रहे रिकॉर्ड तोड़नेवाली घटनाओं के बारे में भी सोचे।
नामों में बदलाव करने के लिए स्मृति ईरानी ने रेल मंत्री को लिखा था पत्र
दरअसल इन नामों को बदलने के लिए बीजेपी की पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा था। मंगलवार को मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक हरिमोहन ने स्टेशनों के नाम बदले जाने से संबंधित आदेश जारी किया है। बदले गए स्टेशनों के नाम पौराणिस स्थलों र महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं।




