नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । कर्नाटक की सियासत में हलचल नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दावा किया है कि डीके शिवकुमार बीजेपी में शामिल होने वाले हैं, इसके बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। महाशिवरात्रि के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी दावा करते हुए कहा कि, कर्नाटक कांग्रेस में कई दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे बन सकते है, जिसमें उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार का भी नाम लिया गया।
दरअसल, कर्नाटक सरकार में डिप्टी सीएम ओर पार्टी के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन के द्वारा महाशिवरात्रि के मौके पर एक आयोजित कार्यक्रम में भाग लिए थे। महाशिवरात्रि के इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इस बीच कर्नाटक विपक्ष के नेता आर अशोक का यह बयान सामने आया। बीजेपी ने दावा किया कि, कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी कलह चल रही है।
कब जॉइन करेंगे भाजपा?
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, गुरुवार (27 फरवरी, 2025) को कर्नाटक विपक्षी के नेता आर अशोक ने कहा कि, हम पहले भी कह चुके है कि कांग्रेस सरकार का नेतृत्व बदल जाएगा और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की जगह डीके शिवाकुमार आ जाएंगे। इतना ही नहीं बड़ा दावा करते हुए आर अशोक ने कहा कि, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बदलाव के लिए मुहूर्त भी निकाल लिया है और वह 16 नवंबर, 2025 का है। इस बयान के बाद सूबे की राजनीति में एक हलचल पैदा हो गई।
महाशिवरात्रि के दिन अमित शाह के साथ दिखे
आर अशोक ने दावा करते हुए कहा डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार बीजेपी के साथ गठबंधन करेंगे और कांग्रेस की मौजूदा सरकार को गिरा देंगे, लेकिन यह पार्टी के भीतर का मसला है। कांग्रेस वाले ही जाने की वे डिप्टी सीएम पर कार्रवाई करना चाहते हैं या नहीं, क्योंकि वह महाकुंभ में स्नान करने गए थे और अब शिवरात्रि के कार्यक्रम में शामिल हुए है, जहां वे केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ मंच साझा कर रहे है। वहीं कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीए विजयेंद्र ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह के चलते सभी डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को हाड़े हाथ ले रहे है।
डीके शिवकुमार ने शिवरात्रि कार्यक्रम में क्या कहा था?
हालांकि, डिप्टी सीएम ने बीजेपी के इन दावों को गलत बताया है। और भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी एक सीरे से खारिज करते हुए कहा कि, भाजपा भ्रमित कर रही है। उन्होने कहा कि, मै जन्म से कांग्रेसी हुं और 2028 में होने वाले चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। इसके पहले भी डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने हिंदू धर्म के प्रति अपनी आस्था दोहराते हुए कहा था कि, वह जन्म से हिंदू हैं और मरते दम तक हिंदू ही रहेंगे।




