back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई हिट एंड रन केस का आरोपी मिहिर शाह कौन है? क्या है शिवसेना से नाता?

Mihir Shah: कावेरी नखवा को सरकारी नायर हॉस्पिटल में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई के वर्ली में 7 जुलाई 2024 की सुबह शिव सेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह ने बीएमडब्ल्यू कार से एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दुपहिया वाहन में सवार एक महिला की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम कावेरी नखवा है, जिनकी उम्र 45 वर्ष थी। वहीं वर्ली पुलिस ने आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह और उस कार में सवार राजऋषि बिदावर पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन्हे 7 जुलाई 2024 की शाम को गिरफ्तार किया है। इस घटना का मुख्य आरोपी मिहिर शाह अभी फरार है। 

डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

मुंबई BMW हिट एंड रन केस का मुख्य आरोपी मिहिर शाह शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है। उसने 10वीं तक की पढ़ाई की हुई है। इसके बाद वह अपने पिता के कंस्ट्रक्शन व्यवसाय से जुड़ गया। मिहिर शाह ने 7 जुलाई 2024 को BMW कार से सुबह 5 बजे एनी बेसेंट रोड पर एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमे सवार एक महिला टक्कर लगने से सड़क पर गिर गई। वह अपने पति प्रदीप के साथ दुपहिया वाहन से जा रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला जिसका नाम कावेरी नखवा बताया जा रहा है कि वह बुरी तरह घायल हो गई। वहां खड़े लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। कावेरी नखवा को सरकारी नायर हॉस्पिटल में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

कावेरी नखवा और उनके पति प्रदीप मछुआरा समुदाय से थे

जानकारी के अनुसार कावेरी नखवा और उनके पति प्रदीप मछुआरा समुदाय से थे, जो कोलाबा में ससून डॉक से वापस अपने घर जा रहे थे। वर्ली पुलिस ने मिहिर शाह के साथ सवार ड्राइवर राजऋषि बिदावर को गिरफ्तार कर लिया है। मिहिर शाह के पिता राजेश शाह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मगर मिहिर शाह अभी फरार है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG संकट से देश बेहाल: फैक्ट्रियों पर ताले, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ा मजदूरों का सैलाब, राजस्थान-मुंबई-सूरत में एक जैसे हालात

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब भारत में साफ दिखाई देने लगा है। एलपीजी रसोई गैस की कमी...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵