back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chhattisgarh: हॉस्टल में रह रही छात्रा हुई प्रेग्नेंट, अधीक्षिका ने करा दिया गर्भपात, कांकेर जिले का मामला

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अधीक्षिका हॉस्टल में नहीं रहती इसलिए बच्चियां शारीरिक शोषण का शिकार होती हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक छात्रावास में रह रही छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। मामला तब उजागर हुआ जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस और स्थानीय विधायक से कर दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि छात्रा के गर्भवती होने की बात जब हॉस्टल की अधीक्षिका को पता चली तो उसने छात्रा का गर्भपात करा दिया। इसके अलावा उसने छात्रा को परीक्षा में भी बैठने नहीं दिया। इसके अलावा भी ग्रामीणों ने कई गंभीर आरोप लगाये हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि अधीक्षिका को हटाने की कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने महिला शिक्षक के पदास्थापना की मांग की

ग्रामीणों ने मांग की है कि हॉस्टल में एक पुरुष शिक्षक के बजाए महिला शिक्षक की पदास्थापना की जाए। अगर अधीक्षिका के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वो आने वाले समय में और बच्चों को परेशान कर सकती है। इसलिए इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया जाए।

हॉस्टल में नहीं रहती अधीक्षिका, बच्चों को ले जाती है चर्च- ग्रामीण

वहीं कोलीबाड़ी ब्लॉक के एक गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कन्या छात्रावास में जो छात्रा गर्भवती हो गई थी। उसकी भ्रूण हत्या करा दी गई है। ग्रामीणों ने अधीक्षिका विनीता कुजूर पर आरोप लगाया है कि वो मनमानीपूर्वक छात्रावास का संचालन कर रही है। वो हॉस्टल में नहीं रहती है इसलिए बच्चों का शारीरिक शोषण हो रहा है। इसी वजह से एक छात्रा गर्भवती हो गई। इसके अलावा ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अन्य धर्म से जोड़ने के लिए अधीक्षिका बच्चों को हर रविवार को चर्च भेजती है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

बीईओ ने कहा-जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

इस संबंध में कोयलीबेड़ा के बीईओ केजुराम सिन्हा ने कहा कि इस संबंध में जानकारी मिली है। मैं अभी गांव के हॉस्टल पहुंचा। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Hariom Valmiki Murder Case: रायबरेली में दलित युवक की हत्या, परिवार बोला- ‘बुलडोजर कार्रवाई करे सरकार’

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 2 अक्टूबर को दलित युवक हरिओम को चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...