back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Forecast: सावधान! अगले एक हफ्ते दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, IMD का येलो अलर्ट जारी

IMD ने Delhi NCR में ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अगले एक हफ्ते तक Delhi NCR में कड़ाके की सर्दी पड़ने की पूरी संभावना है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Delhi NCR में आज 23 दिसंबर 2024 की सुबह-सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम के इस बदलाव से अब ठंड बढ़ने की पूरी संभावना है। आज हुई इस बारिश से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। 24 दिसंबर 2024 से न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

IMD ने अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया

IMD के अनुसार, 23 दिसंबर 2024 को आसमान में बदल छाए रह सकते हैं। जिसके कारण Delhi NCR में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की पूरी संभावना है। IMD ने अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान Delhi NCR के अधिकतर जगहों पर मध्यम स्तर का कोहरा रह सकता है। इसके अलावा कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है। बता दें कि मध्यम स्तर का कोहरा होने पर मिनिमम विजिबेलिटी 200 से 500 मीटर तक हो जाती है। वहीं अधिकतम कोहरा होने पर मिनिमम विजिबेलिटी 50 से 200 मीटर तक हो जाती है।

इस सप्ताह में बारिश होने से बढ़ेगी ठंड

IMD के अनुसार, 26 दिसंबर 2024 की रात एक और पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। जिसकी वजह से 26 दिसंबर 2024 (बृहस्पतिवार ) की रात Delhi NCR के अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 27 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) और 28 दिसंबर 2024 (शनिवार) को भी Delhi NCR के अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Delhi NCR के कई इलाकों में आज सुबह 23 दिसंबर 2024 को मध्यम स्तर का कोहरा रहा। आज सुबह-सुबह में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण Delhi NCR के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। जिसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, 22 दिसंबर 2024 (रविवार) को Delhi NCR में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम इस बार काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह से ही शहर के कई...
spot_img

Latest Stories

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵