नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर आज संसद में भारी हंगामा मचा हुआ है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 पेश कर दिया है। इस बिल का पूरे देश में विरोध किया जा रहा है। मुख्य विपक्षी पार्टी और उनके सहयोगी दलों ने भी बिल के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। इस दौरान बीते कुछ दिनों से विवादों में रहे समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी भी वक्फ बिल को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आजमी ने कहा कि सरकार वक्फ की जमीन छीनने के लिए नया कानून ला रही है।
बिल को लेकर आग बबूला हुए अबू आजमी
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए हुए वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर अबू आजमी ने गहरी नाराजगी व्यक्त कि है। उन्होंने कहा कि, इस बिल के तहत बीजेपी मुसलमानों को अपमानित करके उन्हें दूसरे दर्जे का नागरिक बनाना चाहते हैं। हम तो कबके पाकिस्तान चले गए होते। देश आजाद हुए उसी समय सभी मुसलमान बोरिया-बिस्तर बांधकर पाकिस्तान रवाना होने वाला था।
पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलकर हिन्दुस्तान में रहे – अबू आजमी
सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि, देश के बंटवारे के समय हमसे वादा किया गया था कि इस देश में मुसलमानों को वही हक मिलेगा, जो हिन्दुओं को मिलेगा। आप इस मुल्क को छोड़कर मत जाइए। आपका भी आजादी की लड़ाई में अहम योगदान है। तब से मुसलमान पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलकर हिंदुस्तान में रहा है।
बीजेपी सरकार मुसलमानों के खिलाफ
अबू आजमी ने आगे कहा कि, 2014 में बीजेपी सत्ता में आने के बाद से ही मोदी सरकार हर एक काम मुस्लिमों के खिलाफ कर रही है। मुसलमानों पर आतंकवादी होने का आरोप लगा रहे हैं। हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढ रहे। मस्जिद के बाहर नमाज नहीं पढ़ने दे रहे। देश का हर मुसलमान इस बिल के खिलाफ खड़ा रहेगा। मै चाहता हुं कि सभी सांसद इस बिल का विरोध करें।
वक्फ में हमारे पूर्वजों की संपत्ति- अबू
अबू आजमी का कहना है कि वक्फ बोर्ड के पास मौजूद संपत्ति सरकार की नहीं है। वक्फ के पास मौजूद जमीन को हमारे बुजुर्गों ने मस्जिदों, मदरसों, कब्रिस्तान, अनाथ आश्रम और गरीबों के लिए दान दी है। यह सारी जमीन अल्लाह के नाम पर हैं और दुनिया खत्म होने तक यह जमीन नहीं छीनी जा सकती है। इसलिए जमीन को कब्जाने के लिए लोग नया कानून लाना चाहते हैं। ये कानून मुसलमानों के खिलाफ है। हम इसे लागू नहीं होने देगें।




