back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“वो तो मासूम बच्चा” VHP नेत्री साध्वी प्राची ने लॉरेंस बिश्नोई को गांधीवादी बताया

VHP नेत्री साध्वी प्राची ने 24 अक्टूबर 2024 को मुजफ्फरनगर में पहुंचकर ह्रदय स्थल शिव चौक पर शिव मूर्ति की पूजा करने के बाद मीडिया से बातचीत की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विश्व हिन्दू परिषद(VHP) नेत्री साध्वी प्राची ने 24 अक्टूबर 2024 को मुजफ्फरनगर में ह्रदय स्थल शिव चौक पर पहुंचकर शिव मूर्ति पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। लेकिन VHP नेत्री साध्वी प्राची ने लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान को दी गई धमकी पर कुछ ऐसा बयान दे दिया जिसकी मीडिया में खूब चर्चा हो रही है।

“लॉरेंस बिश्नोई तो असली गांधीवादी है”

साध्वी प्राची ने लॉरेंस बिश्नोई को असली गांधीवादी बताया। उन्होंने कहा कि बिश्नोई तो गाँधी का असली काम कर रहा है। इसके बाद VHP नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि सलमान खान ने कितनी ही लड़कियों का जीवन बर्बाद किया है। लॉरेंस बिश्नोई बहुत ही मासूम बच्चा लग रहा है। मैने तो उसको मीडिया में देखा है। लॉरेंस बिश्नोई तो असली गांधीवादी है, वह असली भाईचारा निभा रहा है। बिश्नोई समाज प्रकृति और जीवों की पूजा करता है। गांधी जी भी जीवों का समर्थन करते थे।    

सरकार को इसपर सख्त करवाई करनी चाहिए

VHP नेत्री साध्वी प्राची ने 24 अक्टूबर 2024 को मुजफ्फरनगर में मीडिया से यह भी कहा कि बुढ़ाना के अंदर एक बहुत बड़ी घटना होने वाली थी, जिसमे मुजफ्फरनगर दहलने से बाल-बाल बचा था। मुजफ्फरनगर को दहलाने के लिए कुछ लोगों द्वारा साजिश की जा रही है। ये पश्चिमी उत्तर प्रदेश एक तरह से बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है। सरकार को इसपर संज्ञान लेकर अपनी खुफिया एजेंसिया को काम पर लगाना चाहिए। सरकार को इसपर सख्त करवाई करनी चाहिए।

“उत्तराखंड में UCC जल्द से जल्द लागू होना चाहिए”

इसके बाद VHP नेत्री साध्वी प्राची ने उत्तराखंड में लागू होने जा रहे UCC पर भी खुलकर कहा। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत ही अच्छा लग रहा है।उत्तराखंड के लोगों को भी UCC को लेकर बहुत अच्छा लग रहा होगा। उत्तराखंड में UCC जल्दी से जल्दी लागू होना चाहिए। इसके बाद साध्वी प्राची ने यूपी उपचुनाव को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी 9 की 9 विधानसभा सीट जीतेगी। साध्वी प्राची ने अखिलेश यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि मै अखिलेश यादव के लिए क्या कहूं क्योकि समझ से बाहर हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में गैंगवार की आहट: लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग, नए गैंग ने ली जिम्मेदारी; पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अंडरवर्ल्ड से जुड़ी गतिविधियों ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात कुख्यात...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵