back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका और ब्रिटेन ने काबुल के सेरेना होटल पर संभावित हमले को लेकर चेताया

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश विभाग और ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित सेरेना होटल पर संभावित खतरों और हमलों को लेकर चेताया है और उन्हें इससे दूर रहने को कहा है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से अब तक वहां हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। कई देशों को अफगानिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों की चिंता सता रही है। इस बीच, अमेरिका और ब्रिटेन ने सोमवार को अपने नागरिकों को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के होटलों से दूर रहने की चेतावनी दी है, खासकर विख्यात सेरेना होटल से दूरी बनाने के लिए नागरिकों को आगाह किया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है, सेरेना होटल में सुरक्षा खतरों के कारण, हम अमेरिकी नागरिकों को होटल और आसपास के क्षेत्र में यात्रा करने से बचने की सलाह देते हैं। बयान में कहा गया है, अमेरिकी नागरिक जो सेरेना होटल में या उसके पास हैं, उन्हें तुरंत वह जगह छोड़ देनी चाहिए। अमेरिकी विदेश विभाग के साथ ही ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय दोनों ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट-खुरासान (आईएस-के) आतंकवादी समूह से हमलों की धमकी दी गई है। काबुल शहर में लग्जरी और विख्यात सेरेना होटल 15 अगस्त को तालिबान के अफगान राजधानी पर कब्जा करने के बाद से बंद है। मूल रूप से 1945 में बनाया गया, यह होटल शहर के जरनेगर पार्क के सुंदर ²श्यों के साथ, सुंदर बगीचों के बीच स्थित है। यह होटल पहले भी आतंकी हमलों का गवाह रहा है। 1979 में, अफगानिस्तान में अमेरिकी राजदूत एडॉल्फ डब्स को उनके अपहरण के बाद होटल के एक कमरे के अंदर मार दिया गया था। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵