नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में राज्य लोक सेवा आयोग की साइट ठप हो गई है। इसके मद्देनजर अब पुराने तरीके यानि समाचार पत्रों में रिजल्ट जारी करने की तैयारी में लगा हुआ है। इसके साथ ही ITDA के विशेषज्ञ इसे वेवसाइट को फिर से सुचारू करने की तैयारी में लगे हुए हैं।
पिछले 8 दिनों से बंद है वेबसाइट
वेबसाइट पर नई भर्तियां किए जाने के विज्ञापन, परीक्षाओं के रिजल्ट, एडमिट कार्ड लेने की सुविधा और सिलेबस तक सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध होती है। दरअसल पिछले 8 दिनों से वेबसाइट बंद है। वेबसाइट का बैक अप ITDA के पास से लिया गया था जो माकोप रैंसमवेयर हमले में इंक्रिप्ट हो गया था।
क्या कहते हैं आयोग के सचिव
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि वो लगातार ITDA से संपर्क कर रहे हैं। यह टीम वेबसाइट चलाने की कोशिश कर रहे हैं। जब तक वेबसाइट फिर से शुरू नहीं होता है तब तक कुछ भर्तियों के नतीजे समाचार पत्रों में जारी कर दिए जाएंगे।
वेबसाइट में आ रही है कुछ तकनीकी दिक्कत, जल्द होगी सुचारू
ITDA की डायरेक्टर नितिका खंडेलवाल ने बताया कि वेबसाइट में कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम आ रही है। जल्द ही इसे सुचारू कर दिया जाएगा।
स्टेट डेटा सेंटर में मिला था मैवलेयर
दरअसल उत्तराखंड के स्टेट डेटा सेंटर में कुछ दिनों पहले एक मैलवेयर डिटेक्ट किया गया था जिसके कारण सभी सरकारी ऑफिसों में भी काम ठप हो गया। इससे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और लैंड रजिस्ट्रेशन सेवा भी प्रभावित हुई।
कुछ दिन पहले ही आईटी के सेक्रेट्री नितेश झा ने इस कारण से सभी सेवाओं को बंद करने के आदेश दिए थे।
गांधी जयंती पर डिटेक्ट हुआ था मैलवेयर
सरकार की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया था कि गांधी जयंती पर रूटीन चेकिंग के दौरान स्टेट डेटा सेंटर की कुछ मशीनों में मैलवेयर पाया गया। इसके बाद नेशनल इंफोर्मैटिक सेंटर, इंडियन कंप्यूटर रिसपौंस टीम के सुझाव पर सभी मशीनें बंद कर दी गई थी जिससे मैलवेयर को और अधिक फैलने से रोका जा सके।




