back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हाथरस केसः UP की राज्यपाल आनंदीबेन ने अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की, कहा- सूरजपाल को मिले सख्त सज़ा

UP News: आनंदीबेन पटेल ने साफ साफ कहा कि इस तरह के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन ने हाथरस भगदड़ हादसे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हाथरस भगदड़ हादसे में भोले बाबा उर्फ सूरजपाल को कानून के तहत सख्त सजा देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सूरजपाल की पैरों की धूल के चक्कर में इतना बड़ा हादसा हो गया। भोले बाबा उर्फ सूरजपाल ने कहा था कि मेरे पैरो की धूल ले जाओ, इसको सिर में लगाने से आपके सारे दुख दूर हो जाएंगे।

इस तरह के अंधविश्वासो के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आगे कहा कि लोगों को इस तरह के अंधविश्वासो के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। वहीं उन्होंने भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के लिए कहा कि इस तरह से अंधविश्वास को बढ़ावा देना गुनाह की श्रेणी में आता है। इस तरह के लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

2 जुलाई को हुआ था हादसा

बता दें कि 2 जुलाई को हाथरस में भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग में भगदड़ मच जाने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आयोजनकर्ता देव प्रकाश मधुकर को मुख्य आरोपी बनाया था और उसपर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसे पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा 6 अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई थी।

राहुल गांधी ने पीड़ितों से की थी मुलाकात

इस घटना को लेकर बीते दिनों कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीड़ितों और मृतकों से मुलाकात की थी। उन्होंने बीजेपी से मुआवजा की राशि बढ़ाने की मांग की थी। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के मुखिया व सांसद अखिलेश यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा था और इस घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। जिसपर बीजेपी ने मौत के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Somwar Mantra: महादेव की पूजा अर्चना करने से मिलेगा मनचाहा वरदान, इन खास मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज सोमवार के दिन अगर आप महादेव की पूजा अर्चना करने के लिए जा रहे हैं तब आपको कुछ बातों...
spot_img

Latest Stories

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵