नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं में फेल होने या कम अंक होने पर भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बोर्ड रिजल्ट सुधारने का मौका भी देगा।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025
10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 में करीब 54 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्मियक शिक्षा परिषद प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड मुख्यालय में आज रिजल्ट जारी किया गया। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
जानिए क्या-क्या ऑप्शन मिलेंगे?
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कम नंबर या फेल होने पर स्टूडेंट्स को कई ऑप्शन दिए जाएंगे। जिससे वे अपनी कॉपी रीचेक करा सकते हैं या कंपार्टमेंट परीक्षा भी दे सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो NIOS के जरिए इसी साल दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। इससे उनका एक साल बर्बाद होने से बच जाएगा।
परीक्षा में पास होने के ये हैं नियम
कम से कम अंक– प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक (100 में से 33 अंक) हासिल करना जरूरी हैं।
सभी विषय में पास होना जरूरी -सभी विषयों में पास होने के लिए अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक चाहिए होते हैं।
प्रैक्टिकल सब्जेक्ट – जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा होती है जैसे भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान उनमें थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंकों को मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक चाहिए।
ग्रेस नंबर– यदि कोई स्टूडेंट किसी विषय में 33 नंबर से थोड़े कम नंबर का स्कोर बनाता करता है तो यूपी बोर्ड कुछ मामलों में ग्रेस मार्क्स (अधिकतम 5 अंक प्रति विषय) दे सकता है।
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा
यदि कोई स्टूडेंट एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। इसके जरिए आप उन विषयों को पास कर सकते हैं। यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा सामान्यत: जुलाई 2025 में ही होगी। इस संबंध में अधिकारिक तारीख व सूचना यूपी बोर्ड की वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर घोषित होगी।




