back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस की निगरानी में पीथमपुर में जलाया जा रहा है यूनियन कार्बाइड का कचरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा आज से जलाया जाना शुरू हो गया। इस पूरी प्रक्रिया में 3 दिन का समय लगेगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भोपाल ने लाया गया यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में आज सुबह 10 बजे से जलाया जा रहा है। इसके लिए 9-9 किलो के पैकेट बनाए गए हैं जिन्हें नष्ट किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में 3 दिन का समय लगेगा। कचरा जलाने को लेकर धार और इंदौर संभाग के लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह आमजन में कैंसर का कारण बन सकता है। बता दें कि हाईकोर्ट के 18 फरवरी के निर्देश के बाद 27 तारीख से पीथमपुर की रामकी फैक्ट्री में रखे रासायनिक कचरे के निष्पादन के ट्रायल रन की तैयारी कल से ही शुरू कर दी गई थी। 

900 डिग्री पर जलेगा 10 टन कचरा

एमपी पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड इंदौर के रीजनल ऑफिसर श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि हाइकोर्ट के निर्देशानुसार 18 फरवरी से यूनियन कार्बाइड का कचरा हटाया जाना था जिसकी शुरूआत आज से हो चुकी है। पांचों कंटेनर में से 10 टन प्रॉपर प्रोपोर्शन से मिलाकर इंसीनेटर में फीड किया जाएगा। जब टेंपरेचर 850 हो जाएगा तब उसको फीड करेंगे। इंसीनेटर में प्रोसेस के समय प्राइमरी चेंबर में 850 प्लस माइनस 50 मतलब 800 से 900 के बीच में टेंपरेचर होना चाहिए।

कांग्रेस कर रही है कचरा जलाने का विरोध

एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीथमपुरा में कचरा जलाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इंदौर के पीथमपुरा में यूनियन कार्बाइड का कचरा लाई है तो इसमें सरकार का आर्थिक हित निहित है। सरकार केवल कोर्ट के आदेश का बहाना बना रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि रामकी कंपनी जहां कचरा जलाया जा रहा है, वहां के 10 किलोमीटर के आस पास के भूजल की जांच करा लिजिए अगर उसमें कैंसर तत्व नहीं मिले तो मैं सार्वजनिक रूप से माफी मांगूंगा। यह सरकार भावी पीड़ी को कैंसर देना चाहती है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...