back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन ने पावर ग्रिड पर रूसी साइबर हमले को किया नाकाम

कीव, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। यूक्रेन ने कहा है कि उसने अपने पावर ग्रिड पर बड़े पैमाने पर साइबर हमले को नाकाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये साइबर हमला रूस समर्थित हैकर्स द्वारा किया गया था। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने साइबर सुरक्षा फर्म ईएसईटी और माइक्रोसॉफ्ट के शोधकर्ताओं की मदद से इस हमले को रोक दिया। रिपोर्ट में कहा गया है, रूस हैकर्स ने मैलवेयर का इस्तेमाल किया था। पहले इसका इस्तेमाल 2016 में सैंडवॉर्म एपीटी समूह द्वारा यूक्रेन में बिजली काटने के लिए किया गया था। यूक्रेन की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-यूए) के अनुसार, हैकर्स ने हाई-वोल्टेज इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन, कंप्यूटर, नेटवर्क उपकरण और लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम चलाने वाले सर्वर समेत कई बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल किया। सरकारी एजेंसी ने कहा, समूह ने उन कंप्यूटरों को बंद करने की योजना बनाई है जो एक खासतौर पर बिजली कंपनी से संबंधित सबस्टेशन और बुनियादी ढांचे को नियंत्रित करते हैं। ईएसईटी ने एक बयान में कहा, यूक्रेन एक बार फिर अपने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को लेकर साइबर हमलों के निशाने पर है। यूक्रेन ने पिछले महीने कोर आईटी इंफ्रास्ट्रक्च र पर साइबर हमले को बेअसर किया था। वैश्विक इंटरनेट एक्सेस ट्रैकर नेटब्लॉक्स के अनुसार, देश की ऑनलाइन कनेक्टिविटी 13 प्रतिशत तक गिर गई। रूस द्वारा आक्रमण के बाद से यूक्रेन में सबसे ज्यादा इंटरनेट की परेशानी देखी गई है। 24 फरवरी के हमले के बाद से रूस लगातार यूक्रेन पर साइबर हमले कर रहा है। –आईएएनएस पिकी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵