नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । दिल्ली सरकार ने छात्रों को राहत देते हुए राजधानी में लंबे अंतराल बाद यू-स्पेशल बस सेवा फिर शुरू की है। यह सुविधा दिल्ली यूनिवर्सिटी, JNU, IIT और जामिया जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को सुरक्षित व किफायती यात्रा उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।।
सरकार के द्वारा फिर से शुरू की गई यू-स्पेशल बस सेवा अब नॉर्थ-साउथ कैंपस के साथ ऑफ-कैंपस कॉलेजों को भी जोड़ेगी। आउटर दिल्ली और यमुनापार से आने-जाने वाले छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और समय की भी बचत होगी। यह यू स्पेशल बस सेवा को 25 नए रूटों पर चलाया जाएगा।
किन कॉलेजों तक पहुंचेगी बसें?
– नरेला से पटेल चौक
– पश्चिम विहार से किरोड़ीमल कॉलेज
– ओखला से खालसा कॉलेज
– वसुंधरा एनक्लेव से अमर कॉलोनी कैंपस
– बवाना से स्पेशल स्टॉप होते हुए खालसा कॉलेज
– द्वारका सेक्टर 21 से आईआईटी दिल्ली
– बदरपुर बॉर्डर से अरविंदो कॉलेज
– मुकरबा चौक से हिंदू कॉलेज होते हुए खालसा कॉलेज
– आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से खालसा कॉलेज
– नरेला से इंद्रप्रस्थ कॉलेज
कई मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने का प्लान
दिल्ली सरकार की यू-स्पेशल बस सेवा को कई मेट्रो स्टेशनों से भी जोड़ा जाएगा। इससे छात्रों को कॉलेज आने-जाने में और अधिक सुविधा मिलेगी तथा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग सुगम और एकीकृत हो सकेगा।
कैसी होंगी यू-स्पेशल बसें?
दिल्ली सरकार की यू-स्पेशल बस सेवा में 20 एसी इलेक्ट्रिक बसें, 30 डीजल चालित 12 मीटर लंबी और 20 डीजल चालित 9 मीटर छोटी बसें चलाई जाएंगी। ये सेवा छात्रों को बेहतर सुविधा और राजधानी में सार्वजनिक परिवहन के दायरे को और मजबूत करेगा।
पास होल्डर्स को यात्रा की अनुमति
इस बस सेवा में केवल स्टूडेंट पास धारकों को ही यात्रा की अनुमति होगी। बसों का संचालन कॉलेज शेड्यूल के अनुरूप तय किया गया है, जिससे छात्र समय पर कक्षाओं तक पहुँच सकें और उन्हें सुरक्षित, सुगम व व्यवस्थित परिवहन की सुविधा मिल सके।
इस बार क्या नया है?
दिल्ली में दोबारा शुरू हुई यू-स्पेशल बसें अब एसी और इलेक्ट्रिक होंगी। इनमें रेडियो सिस्टम लगाया जाएगा, जिस पर छात्र गानों की फरमाइश और शैक्षणिक कार्यक्रम सुन सकेंगे। इसके अलावा सरकार का उद्देश्य है कि, छात्रों को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराना है।




