नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को अचानक आईपीएल से भी संन्यास लेकर फैन्स को चौंका दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी। अश्विन ने साल 2009 में आईपीएल डेब्यू किया था और इस साल आखिरी मैच खेला।
कितने पढ़े-लिखे हैं अश्विन?
अश्विन सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि पढ़ाई में भी बेहद होशियार रहे हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई पद्मा सेशाद्रि बाला भवन से की। इसके बाद हायर सेकेंडरी के लिए सेंट बीड्स स्कूल में दाखिला लिया। फिर एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (चेन्नई) से B.Tech (IT) की डिग्री हासिल की। अश्विन खुद मानते हैं कि बचपन में पढ़ाई उन्हें क्रिकेट से दूर करने वाली चीज लगती थी, लेकिन बाद में उन्होंने दोनों को संतुलन में रखा और इसी कारण दोनों क्षेत्रों में बेहतर किया।
IPL करियर (Ashwin IPL Career)
अश्विन आईपीएल इतिहास के 5वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, उन्होंने कुल 221 मैचों में 187 विकेट लिए वे चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही लिया था रिटायरमेंट अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद उन्होंने सिर्फ आईपीएल खेला। अब उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। हालांकि, उन्होंने इशारा किया है कि आगे चलकर वे विदेशी लीग्स में खेलने पर विचार कर सकते हैं। मैदान पर शानदार गेंदबाजी और पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन, अश्विन साबित करते हैं कि असली चैंपियन हर क्षेत्र में संतुलन बना सकते हैं। अश्विन ने IPL 2025 में CSK के लिए खेला। मेगा ऑक्शन में CSK ने उन्हें 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस सीजन उन्होंने 9 मैचों में 7 विकेट झटके। हालांकि प्रदर्शन औसत रहा, लेकिन अपने लंबे करियर में उन्होंने IPL को कई यादगार पल दिए। अश्विन दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे। उस समय उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान किया था।





