back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

R Ashwin ने IPL को कहा अलविदा, पोस्ट में लिखा…आज मेरा IPL करियर खत्म, अब खेलेंगे विदेशी लीग

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी संन्यास ले लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी संन्यास ले लिया है। उन्होंने बुधवार, 27 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

‘आज मेरा IPL करियर खत्म”


अश्विन ने पोस्ट में लिखा, “खास दिन और एक खास शुरुआत। कहते हैं, हर अंत की एक नई शुरुआत होती है। एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में एक खिलाड़ी के रूप में मेरा सफर आज से शुरू हो रहा है। इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया। IPL और BCCI का भी धन्यवाद।

IPL सफर की झलक


आईपीएल करियर में अश्विन ने कुल 221 मैच खेले. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 5 टीमों का प्रतिनिधित्व किया. बता दें कि वह दिसंबर, 2024 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. आर अश्विन ने 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उसके बाद वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और फिर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले. वह आखिरी सीजन (IPL 2025) चेन्नई सुपर किंग्स में लौटे थे, जिसमें खेलने के बाद उन्होंने आज क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

IPL 2025 में आखिरी बार उतरे मैदान पर


अश्विन ने IPL 2025 में CSK के लिए खेला। मेगा ऑक्शन में CSK ने उन्हें 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस सीजन उन्होंने 9 मैचों में 7 विकेट झटके। हालांकि प्रदर्शन औसत रहा, लेकिन अपने लंबे करियर में उन्होंने IPL को कई यादगार पल दिए। अश्विन दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे। उस समय उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। अब IPL से भी विदाई लेकर उन्होंने अपने भारत अध्याय को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अश्विन ने साफ किया कि IPL से संन्यास के बाद भी वह क्रिकेट को अलविदा नहीं कह रहे। वह अब दुनियाभर की टी20 लीगों में खेलते नजर आएंगे। अश्विन का नाम उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में दर्ज हो गया है, जिन्होंने IPL को नई दिशा देने में बड़ी भूमिका निभाई।

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...