back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीटीडी ने बोम्मई को भक्ति चैनल लॉन्च के लिए किया आमंत्रित

बेंगलुरु, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में श्री वेंकटेश्वर भक्ति चैनल के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व टीटीडी के अध्यक्ष वाई.वी. सुब्बा रेड्डी, कार्यकारी अधिकारी के.एस. जवाहर रेड्डी ने पुजारियों के साथ किया। उन्होंने बोम्मई से मुलाकात की और उन्हें 11 अक्टूबर को होने वाले लॉन्च के लिए आमंत्रित किया। तेलुगु और तमिल भाषाओं में उपलब्ध श्री वेंकटेश्वर भक्ति चैनल अब हिंदी भाषी राज्यों और कन्नड़ भाषा में भी दर्शकों के एक बड़े समूह के लिए उपलब्ध होगा। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज, बिजनेस टाइकून समेत बड़ी संख्या में लोग भगवान वेंकटेश्वर को पूजते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने 7 से 15 अक्टूबर तक तिरुमाला में श्रीवारी वार्षिक ब्रम्होत्सव के लिए बोम्मई को भी आमंत्रित किया। सुब्बा रेड्डी ने बोम्मई को ब्रम्होत्सव कार्यक्रम के आयोजन के लिए की गई विस्तृत तैयारियों के बारे में जानकारी दी। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵