नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की पुणे की ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर की मां का सोशल मीडिया में पिस्तौल पकड़ कर किसानों को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने 13 जुलाई 2024 को IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर समेत 7 लोगों के खिलाफ पौड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। महाराष्ट्रपुलिस के अनुसार ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर के माता पिता फरार चल रहे हैं। पुलिस 14 जुलाई और 15 जुलाई 2024 को बानेर रोड पर स्थित उनके बंगले में दो बार जा चुकी है। लेकिन वे पुलिस को नहीं मिले। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने उनसे फोन के जरिए संपर्क साधने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने अपना फोन स्विच ऑफ कर रखा था। महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि जब हम उन्हें ढूंढ लेंगे, तो उसके बाद आगे की कारवाई शुरू कर दी जाएगी।
दिलीप खेडकर ने धडावली गांव में 25 एकड़ जमीन खरीदी थी
ट्रेनी आईएएस अधिकारी की मां का वायरल वीडियो पुणे के मुलशी तालुका के धडावली गांव का है। जिसमे वह गांव के किसानों को हाथ में पिस्तौल पकड़ कर धमकाते हुए नजर आ रही थी। दरअसल ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर ने धडावली गांव में 25 एकड़ जमीन खरीदी थी। किसानों का आरोप है कि खेड़कर परिवार अपने साथ बाउंसर लेकर आये थे, जिनकी सहायता से वे उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें धमका रहे थे। इसी आरोप में अब महाराष्ट्र पुलिस ने आईएएस पूजा खेड़कर के माता -पिता समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किसान कुलदीप पासलकर ने यह आरोप आईएएस पूजा खेडकर के माता- पिता और 7 अन्य लोगों के खिलाफ लगाएं हैं।
महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामलें में आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है
महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामलें में आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुणे पुलिस के सुपरिंटेंडेंट पंकज देशमुख ने इस मामलें में 12 जुलाई 2024 को जानकारी दी थी कि इस घटना को 5 जून 2023 को धडावली गांव में अंजाम दिया गया था। उस समय किसानों द्वारा इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पिस्तौल वाली घटना का जिक्र नहीं किया था। पुणे पुलिस के सुपरिंटेंडेंट पंकज देशमुख ने बताया की उनकी टीम यह जांच भी कर रही है कि आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर के पास पिस्तौल का लाइसेंस है कि नहीं।
खेडकर परिवार का दावा है कि किसानों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया था
वहीं मनोरमा खेडकर के वायरल वीडियो में मनोरमा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जमीन उनके नाम से है। जानकारी के अनुसार खेडकर परिवार का दावा है कि किसानों ने उनकी जमीन के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया था। जिसके कारण वे बाउंसर लेकर वहां पहुंचे थे और मनोरमा ने पिस्तौल पकड़ कर किसानों को धमकाया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





