back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिर पटरी से उतरी Train, अलवर-मथुरा रूट पर परिचालन बाधित

Train Derails: राजस्थान के अलवर जंक्शन से 3 किमी दूर आधी रात को मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे अलवर-मथुरा रेल मार्ग बाधित हो गया।

नई दिल्ली, रफ्तार। ट्रेनों के बेपटरी होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब अलवर में ट्रेन हादसा हो गया। अलवर में कला कॉलेज के पास अलवर-मथुरा मार्ग पर मालगाड़ी के तीन डब्बे शनिवार की देर रात पटरी से उतर गए। मालगाड़ी अलवर माल गोदाम आई थी। यहां खाली होकर ट्रेन को अलवर जंक्शन ले जाया जा रहा था, तभी हादसा हुआ। अधिकारी मौके पर पहुंचे और 7 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। इस दौरान अलवर-मथुरा मार्ग बाधित रहा। 

तीन डब्बे पटरी से उतरे थे

जयपुर रेलवे मंडल के एडीआरएम मनीष गोयल के अनुसार अलवर-मथुरा मार्ग पर मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतरे थे। दो डिब्बे पूरी तरह से पलटे थे। क्रेन की मदद से डिब्बो को दिल्ली-मुंबई मार्ग से हटाया गया। मालगाड़ी के लोको पायलट एवं गार्ड ने अधिकारियों को जानकारी दी थी। उसके बाद तुरंत अलवर जंक्शन से रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

जांच के लिए कमेटी बनाई

रेल अधिकारियों ने बताया कि अलवर-मथुरा मार्ग पर रात में सवारी गाड़ियां नहीं रहती हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हादसे की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...