back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने बीफ ले जाने के लिए जारी किया पास, TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने किया हमला

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने बीफ ला जाने के लिए एक व्यक्ति को पास जारी किया था। इसके लिए उन्होंने अपने लेटर पैड पर लिखकर एक व्यक्ति को दिया था। जिसके बाद महुआ मोइत्रा ने उनपर जमकर हमला बोला।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर की ओर से जारी एक पास पर घमासान मच गया है। पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पास की फोटो जारी कर बीजेपी और केंद्रीय मंत्री पर गंभीर आरोप लगाये हैं। इस पास में बताया गया है कि पास धारक को बीफ ले जाने की अनुमति दी जाए। 

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बोला हमला


महुआ मोइत्रा ने पास की फोटो लगाकर दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने अपने ऑफिसियल लेटरहेड पर स्मग्लर्स को बीफ ले जाने की ऑफिशियली स्वीकृति दी है। महुआ मोइत्रा के द्वारा पोस्ट किए गए फोटो में शांतनु ठाकुर के ऑफिशियल लेटरहेड में उत्तर 24 परगना के जियारुल गाजी को 3 किलो बीफ ले जाने की स्वीकृति दी गई है। 

केंद्रीय मंत्री ने दी सफाई


इसके बाद पश्चिम बंगाल और केंद्रीय स्तर पर राजनीतिक गर्मी बढ़ने पर शांतनु ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस कर सफाई दी है। उन्होंने स्वीकार किया है कि यह पास उनके द्वारा जारी किया गया है। शांतनु ठाकुर ने बीएसएफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में जो 85वीं बटालियन है। उसके कुछ लोग टीएमसी से मिले हुए हैं। वो पक्षपात कर रहे हैं। बीएसएफ के टीएमसी से जुड़े लोगों को राजनीतिक छत्रछाया मिल रही है। इसलिए उस इलाके में संतुलन बनाये रखने के लिए मैने ये पास जारी किए हैं। शांतनु ठाकुर ने आरोप लगाया है कि पूरे मामले को बागदाह विधानसभा उपचुनाव से पहले नेगेटिव प्रचार किया जा रहा है।

गांव के लोगों को सामान ले जाने के लिए पास है जरूरी


जानकारी के अनुसार भारत-बांग्लादेश बॉर्डर इलाके में गांव के लोगों को सामान ले जाने के लिए स्थानीय पंचायत की तरफ से पास जारी की जाती है। इस पास को देखने के बाद ही बीएसएफ लोगों को एक गांव से दूसरे गांव तक सामान ले जाने देती है। इस पास को टीएमसी संचालित पंचायत के द्वारा जारी किया जाता है। 

शांतनु ठाकुर ने की प्रेस कॉंन्फ्रेंस


शांतनु ठाकुर ने पास मिलने वाले व्यक्ति जियारुल गाजी को भी प्रेस कांफ्रेंस में साथ लिया था। जियारुल ने बताया कि खाने के लिए वो 3 किलो बीफ लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि हकीमपुर बॉर्डर पर उनके गांव में कुछ भी सामान ले जाने के लिए बीएसएफ को पास दिखाना जरूरी होता है। इसलिए उन्हें पास जारी किया गया था। 


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी के नाम पर साइबर ठगी का गंभीर मामला, फर्जी लोन विज्ञापनों का लोग हो रहे हैं शिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम और उनकी तस्वीर का दुरुपयोग कर साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵