नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने राज्य में कांग्रेस को स्थान दिया है उन्हें अब पछतावा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां पर लोग महंगाई और भ्रष्टाचार की समस्या का सामना कर रहे हैं और सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेईमान और छल से परिपूर्ण है।
कांग्रेस की जमकर की आलोचना
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो निवेश और नौकरियों में कमी आई है। कांग्रेस दिखाती है कि कैसे अच्छे राज्यों का बेड़ा गर्ग किया जाता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि 2 साल पहले वहां कांग्रेस की सरकार आई थी। अब वहां की स्थिति क्या है वहां पर कोई भी खुश नहीं है। सरकारी कर्मचारियों को सैलरी बढ़वाने के लिए हड़ताल करनी पड़ रही है। कांग्रेस ने हर क्षेत्र में झूठ बोला है। कांग्रेस ने बिजली,पानी, पेट्रोल, डीजल सब महंगा कर दिया है।
इससे पहले जम्मू में गरजे थे मोदी
इससे पहले उन्होंने जम्मू में रैली के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि तीन परिवारों ने जम्मू कश्मीर को नष्ट कर दिया है। यह लड़ाई तीनों परिवारों और जम्मू-कश्मीर के युवाओं के बीच है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रैटिक पार्टी ने जम्मू-कश्मीर को नष्ट और खोखला कर दिया है।
हमारी सरकार जम्मू को समृद्ध बनाएगी
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जम्मू कश्मीर को एक समृद्ध राज्य बनाएगी और यह मोदी की गारंटी है। वो देख सकते हैं कि हमें आशीर्वाद देने बड़ी संख्या में माताएं और बहनें आई हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव जम्मू का भाग्य तय करेंगे। मोदी ने कहा परिवारवाद के कारण युवा आगे नहीं आ पा रहे। 2014 में सत्ता में आने के बाद हमने जम्मू में युवाओं को आगे लाने का काम किया।




