back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में खाद की कालाबाजारी करने वाले रासुका में जाएंगे जेल – शिवराज

भोपाल, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में खाद की किल्लत के सामने आ रहे मामलों के बीच सरकार का रवैया सख्त हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि खाद की जरुरत पूरी की जाएगी, साथ ही जो खाद की कालाबाजारी करेगा उसे राष्टीय सुरक्षा कानून के तहत जेल भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने खाद की उपलब्धता को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक में कहा है कि किसान खाद के लिए परेशान न हों। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया आश्वस्त किया है कि मध्यप्रदेश को आवश्यकता अनुसार यूरिया और डी.ए.पी. उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई कि केन्द्र द्वारा नवम्बर माह के लिए छह लाख मीट्रिक टन यूरिया और छह लाख मीट्रिक टन डी.ए.पी. की प्रदेश को आपूर्ति की जाएगी। अत प्रदेश में खाद की कमी की स्थिति नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि जो खाद की कालाबाजारी करेगा उसे रासुका में जेल भेजा जाएगा। खाद को ब्लैक में बेचने वालों को कुचल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसान भाई खाद की कमी की मानसिकता को छोड़ें। इसके परिणामस्वरूप अधिक खाद खरीदने की प्रवृत्ति बनती है। केन्द्र सरकार द्वारा नवम्बर माह में पर्याप्त खाद की आपूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कंट्रोल रूम बनाकर जिलों में खाद की आपूर्ति और न्यायपूर्ण वितरण की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए। जो जरूरत से अधिक खाद खरीद रहे हैं, उन पर नजर रखी जाए। कलेक्टर अपने स्तर पर लोगों को खाद की आपूर्ति और राज्य सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जागरूक करें। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵