नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की चर्चित और शानदार सुपरहीरो फिल्म फ्रैंचाइजी कृष बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा चुकी है। इस फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन कृष 4 को लेकर भी लगातार अपडेट्स देते रहते हैं। हर बार की तरह इस बार भी ऋतिक रोशन ही फिल्म के सुपर हीरो बनेंगे। वहीं एक्ट्रेस को लेकर प्रियंका चोपड़ा के नाम पर अभी मुहर लगना बाकि है। वहीं लेजेंडरी एक्ट्रेस रेखा को लेकर भी एक अपडेट आया है।
कृष 4 से जुड़ी एक अपडेट
गौरतलब है कि इस फिल्म की पहली फ्रेंचाइजी साल 2006 में रिलीज हुई थी, जिसमें ऋतिक रोशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, रेखा और नसरुद्दीन शाह ने भी मुख्य किरदार निभाए थे। इसके अन्य तीन फ्रेंचाइजी भी रिलीज हो चुके हैं। वहीं अब चौथी फ्रेंचाइजी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने हाल ही में कृष 4 से जुड़ी एक अपडेट दी है, जिससे फैंस काफी खुश हैं।
सक्सेस पार्टी साथ नजर आए राकेश-रेखा
हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डॉक्युमेंट्री द रोशन्स की सक्सेस पार्टी रखी गई थी। जिसमें राकेश रोशन और रेखा को एक साथ नजर आए। इस इवेंट में मीडियाकर्मियों ने जब राकेश से सवाल किया कि क्या कृष 4 में रेखा का किरदार भी रहेगा, तो इसके जवाब में राकेश रोशन ने कहा कि हां, हां, सब मिलेंगे। ऐसे में यह कंफर्म हो गया है कि रेखा भी कृष 4 का हिस्सा रहेंगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल भी हो रहा है।
फिल्म की स्क्रिप्ट है तैयार
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार फिलहाल स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव की संभावना है। वहीं ऋतिक रोशन इसमें कृष के मुख्य किरदार में नजर आएंंगे। वे इस समय वॉर 2 और आलिया भट्ट के साथ अल्फा जैसी फिल्मों में भी व्यस्त हैं। ऐसे में कृष 4 का इंतजार उनके फैंस के लिए और भी दिलचस्प बनता जा रहा है।
प्रियंका की री-एंट्री को लेकर कन्फर्मेशन नहीं
फिल्म डायरेक्टर राकेश रोशन ने जहां फिल्म में रेखा की एंट्री पर मुहर लगा दी है तो वहीं प्रियंका की री-एंट्री को लेकर अभी तक कुछ कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है। बता दें कि कृष 3 में प्रियंका के साथ लीड रोल में कंगना रनौत और विवेक ओबेरॉय भी नजर आए थे।





