back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी विधानसभा चुनाव में BJP इस तरह से करेगी उम्‍मीदवारों का चयन, भूपेंद्र चौधरी ने बताई क्‍या है प्रक्रिया

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में उम्‍मीदवारों के चयन को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बयान दिया है। उन्होंने बताया कि उम्‍मीदवारों के चयन के लिए क्‍या प्रक्रिया अपनाई गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आंतरिक सर्वेक्षण कराने की योजना बनाई है। इसको लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चौधरी ने कहा कि उम्मीदवारों को लेकर अभी तक कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने साफ किया कि भाजपा में प्रत्याशियों के चयन की एक तय प्रक्रिया है, जिसमें जनता और कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को अहमियत दी जाती है। भूपेंद्र चौधरी ने यह भी कहा कि पार्टी निरंतर जनता के संपर्क में है और उनकी राय के आधार पर ही आगे की रणनीति बनाई जाती है। सर्वे के नतीजे और संगठन की राय मिलाकर ही प्रत्याशी तय किए जाएंगे।

किन उम्मीदवारों को टिकट देगी बीजेपी, क्‍या बोले भूपेंद्र चौधरी ?

भूपेंद्र चौधरी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर टिकट वितरण प्रक्रिया पर कहा कि हमारे सामने कुछ संगठनात्मक कार्य हैं जिन पर हम लगातार काम कर रहे हैं। फिलहाल टिकट चयन को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उन्‍होंने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के जरिए जनता से निरंतर संवाद बनाये रखती है। टिकट और प्रत्याशी चयन की एक स्पष्ट प्रक्रिया होती है। हम पहले कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करते हैं, उसके बाद एक पैनल बनाकर उसे केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजते हैं। अंत में केंद्रीय चुनाव समिति अंतिम निर्णय लेती है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में होने वाले हैं, लेकिन सभी राजनीतिक दल पहले से ही अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। तीसरी बार यूपी में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: शादी से पहले ही कह दिया था…एक दिन CM बनूंगा”, 30 साल बाद सच हुआ सपना; जानिए हिमंता बिस्वा सरमा का ये...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा इन दिनों चर्चा में है। करीब 30 साल...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵