back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैंको को लेकर RBI की नई पहल, अब कुछ ही घंटों में क्लियर हो जाएगा चेक, जानिए ये कैसे करेगा काम?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 4 अक्टूबर 2025 से चेक क्लियर को लेकर एक नई पहल शुरू करने जा रहा है, जिसमें चेक कुछ ही घंटों में क्लियर हो जाएगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 4 अक्‍टूबर से सभी बैंक के संबंध में एक नया सिस्‍टम लागू करने जा रहा है। जिससे आम लोगों को पैसे मिलने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। अगर आपने अब तक बैंक में चेक जमा करने गए है तो आपको याद होगा कि चेक क्लियर होने में आमतौर पर 2 दिन का समय लगता है, लेकिन अब ऐसे नहीं होगा, आप इन परेशानी से बच जाएगे। 

चेक क्लियर को लेकर RBI की बड़ी पहल

इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 4 अक्टूबर 2025 से चेक क्लियर को लेकर एक नई पहल शुरू करने जा रहा है, जिसमें चेक कुछ ही घंटों में क्लियर हो जाएगा। इससे लोगों को जल्‍द पैसा मिल जाएगा ओर समय की भी बचत होगी। RBI का यह नया नियम 4 अक्‍टूबर से लागू किया जाएगा। 

RBI का ये नया सिस्टम ऐसे करेगा काम?

RBI के अनुसार, बैंक ने बताया कि मौजूदा चेक ट्रंकेशन सिस्टम को अब बैच प्रोसेस से हटाकर ‘कंटीन्यूअस क्लियरिंग एंड सेटलमेंट ऑन रियलाइजेशन’ में बदला जाएगा। यानी कि जैसे ही चेक बैंक में जमा होगा, उसकी स्कैन कॉपी तुरंत क्लियरिंग शाखा और फिर पेमेंट करने वाले बैंक को भेज दिया जाएगा। वहां से बैंक को तय समय में चेक को मंजूरी या रिजेक्ट करना होगा।

इससे बैंक में चेक क्लियर में लगने वाला समय दो दिन से घटकर केवल कुछ ही घंटे की रह जाएगी। केंद्रीय बैंक की ओर से यह कदम चेक क्लियरिंग सिस्टम को तेज करने के लिए उठाया गया है।

ये नई पहल दो स्‍टेज में होगी लागू 

पहली स्‍टेज: 4 अक्टूबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक, बैंक को चेक मिलने के बाद शाम 7 बजे तक स्वीकृति देनी होगी। अगर बैंक स्वीकृति नहीं देता, तो चेक अपने आप मंजूर मान लिया जाएगा।

दूसरी स्‍टेज: 3 जनवरी 2026 से, बैंक को चेक मिलने के सिर्फ 3 घंटे के अंदर क्लियर करना होगा। जैसे अगर चेक सुबह 10 से 11 बजे के बीच जमा हुआ, तो दोपहर 2 बजे तक उसे मंजूर या रिजेक्ट करना होगा।

चेक के मंजूरी का समय तय

सभी बैंकों के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चेक प्रस्तुतीकरण सत्र रहेगा, जिसमें लगातार चेक स्कैन करके भेजे जाएंगे। स्‍वीकृति सत्र सुबह 10 से शाम 7 बजे तक चलेगा। पहले स्‍टेज में ‘आइटम एक्सपायरी टाइम’ (Item Expiry Time) शाम 7 बजे होगा, जबकि दूसरे स्‍टेज में यह घटकर सिर्फ 3 घंटे रह जाएगा।

समय की होगी बचत

भारतीय रिजर्व बैंक इस नए सिस्‍टम के लागू होने के बाद ग्राहकों को पैसे मिलने में लंबा इंतजार नहीं करना होाग। बैंक को सेटलमेंट के बाद अधिकतम 1 घंटे में पैसे ग्राहक के खातों में डालने होंगे। इससे चेक क्लियरिंग में लगने वाला समय घट जाएगा। और आपका पैसा जल्दी उपलब्ध होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

NPS का यह सीक्रेट ऑप्शन आपको बना देगा मालामाल; 60 की उम्र के बाद भी जिएं राजा जैसी जिंदगी!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रिटायरमेंट शब्द सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल आता है कि बुढ़ापे में खर्च कैसे चलेगा। आज की...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵