back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में कानून व्यवस्था को लेकर जिलों की ग्रेडिंग होगी

भोपाल, 20 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में अपराध नियंत्रण के लिए प्रयास जारी है। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के सरकार की ओर से कदम उठाए जाने के दावे होते रहे हैं। अब सरकार ने कानून व्यवस्था के आधार पर जिलों की ग्रेडिंग का निर्णय लिया है । इसके तहत, अच्छा काम करने वाले जिलों केा पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को काननू व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था के संबंध में कार्य के आधार पर जिलों की ग्रेडिंग की जाए तथा अच्छा कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाए। कानून व्यवस्था के मामले में थोड़ी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में अपराधी तत्वों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। मुस्कान अभियान के अंतर्गत गुमशुदा हर बेटी को घर वापस लाने के पूरे प्रयास किए जाये। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि ड्रग्स एवं अन्य मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों को बिल्कुल न बख्शा जाए। इसके लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाये। साथ ही साइबर क्राइम करने वालों के विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और सेक्स रेकेट मामले में दोशियों के विरूद्ध तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...