back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो महीने में ही खत्म हुआ 7 जन्मों का सफर, पहलगाम हमले में मारे गए शुभम के घर पसरा मातम

सीमेंट व्यवसाय से जुड़ी एक ट्रेडिंग कंपनी चलाने वाले शुभम द्विवेदी की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। दोनों शादी के बाद हनीमून मनाने कश्मीर गए थे।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। सीमेंट व्यवसाय से जुड़ी एक ट्रेडिंग कंपनी चलाने वाले शुभम द्विवेदी की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। शेरवानी पहने, घोड़ी पर चढ़ते, स्टेज पर झूमते हुए हाथ में आशान्या का हाथ थामे…शादी की हर पल की तस्‍वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं और हर तस्‍वीर अब परिजनों के लिए एक टीस बनकर रह गई है। 

आतंकियों ने शुभम को गोली मार दी थी

बता दें कि घाटी में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों में उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी 31 साल के व्यवसायी शुभम द्विवेदी भी शामिल हैं। शुभम की शादी इसी साल 12 फरवरी को आशान्या के साथ हुई थी। दोनों शादी के बाद हनीमून मनाने कश्मीर गए थे। यहां पत्नी आशान्या के सामने ही आतंकियों ने शुभम को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

हाल ही में शादी हुई थी 

आतंक का शिकार हुए इन लोगों की कहानियां अब दुनिया के सामने है, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हैं। कानपुर के शुभम की तरह ही एक नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात करनाल के रहने वाले विनय नरवाल भी थे जिनकी हाल ही में शादी हुई थी। 

मुस्कुराती आंखें अब असहनीय दर्द बनीं 

सोशल मीडिया पर शुभम और आशान्या की शादी की तस्वीरें वायरल हैं। लाल लहंगे में सजी दुल्हन और सिर पर सेहरा बांधे शुभम की वो मुस्कुराती आंखें अब असहनीय दर्द बन चुकी हैं। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के चचेरे भाई ने बताया कि भाभी ने भाई के गोली लगने की सूचना दी थी। वे दोनों मैगी खा रहे थे कि तभी अचानक वर्दी में दो लोग उनके पास आए और पूछा कि क्या तुम मुसलमान हो ? सही जवाब नहीं मिलने पर भाई को गोली मारी दी। उन्‍हाेंने कहा कि सरकार को इस घटना का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए ताकी आतंकी इस तरह की कायराना हरकत करने और किसी भी हिंदुस्तानी पर गोली चलाने से पहले सोचें।  

”सरकार को जल्द से जल्द भैया की डेडबॉडी भेजनी चाहिए”

 

शुभम के परिजनों का कहना है कि आतंकवादियों ने जो कायराना हरकत की है और शुभम को मारा है, वैसे ही सरकार को इनसे बदला लेना चाहिए। चचेरे भाई ने बताया कि भाभी फिलहाल ट्रामा में हैं। सरकार को जल्द से जल्द भैया की डेडबॉडी भेजनी चाहिए। 

घटना से पूरे देश में उबाल

पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को हुए बड़े आतंकी हमले के बाद से पूरा देश गुस्‍से में है। यहां आतंकियों ने एक टूरिस्ट ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...