back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Meerut Murder: पड़ोसियों से बार-बार कह रही थी 6 साल की मासूम, ‘पापा ड्रम में हैं…’ किसी ने नहीं किया यकीन

सौरभ की छह साल की मासूम बेटी को लेकर भी झकझोर देने वाली खबर आ रही है। सौरभ की बेटी को भी इसके बारे में पता था। पड़ोसियों ने बताया कि वह बार-बार कहती थी कि 'पापा को ड्रम में रख दिया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के मेरठ में मुस्कान रस्तोगी नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद पति के शव के 15 टुकड़े किए और उसे ड्रम में भरकर सीमेंट के घोल से सील कर दिया। ये सब उसकी छह साल की बेटी ने देख लिया था, वह पड़ोसियों से कह रही थी कि पापा ड्रम में हैं। लेकिन किसी को उस पर यकीन नहीं हुआ। हत्या के 14 दिन बाद जब आरोपियों ने सच उगला तो पता चला कि बच्ची इतने दिन से क्या बताना चाह रही थी।

पापा उस ड्रम में हैं…

जांच में पता चला कि मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की चाकू से हत्या की। फिर शव के टुकड़े करके ड्रम में डाल दिया। इसके बाद सीमेंट से भरे ड्रम में छिपा दिया। मकान मालिक ने मुस्कान को घर खाली करने के लिए कहा था, तभी उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। रेनू देवी ने बताया कि शायद सौरभ की छोटी बेटी को भी इसके बारे में पता था। पड़ोसियों ने बताया कि वह बार-बार कहती थी कि ‘पापा को ड्रम में रख दिया है’। यह बात सुनकर परिवार को और भी गहरा सदमा लगा। 

14 दिन की न्यायिक हिरासत में

मंगलवार को पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गहरे सदमे में है सौरभ का परिवार

सौरभ का परिवार गहरे सदमे में है। उसके माता-पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मुस्कान के लिए समर्पित कर दी, लेकिन उसने उन्हें सबसे बड़ा धोखा दिया। रेनू देवी ने रोते हुए कहा,’मेरे बेटे ने अपनी नौकरी और परिवार सब छोड़ दिया, लेकिन उसी पत्नी ने उसे मार डाला।’ दूसरी तरफ मुस्कान के माता-पिता ने सौरभ के परिवार को न्याय दिलाने की पूरी मांग की और कहा कि वे भी इस अपराध के लिए कठोर सजा चाहते हैं।

मां-बेटी अलग-अलग जवाब देती थी 

पुलिस ने बताया कि सौरभ 24 फरवरी को अपनी छह साल की बेटी के जन्मदिन पर लंदन से घर लौटा था। वह उसी किराए के घर में रहता था, जहां वह और मुस्कान अपने परिवार से मतभेद के बाद रहने चले गए थे। पड़ोसियों को कुछ दिनों तक तो वह अपनी बेटी को स्कूल ले जाता दिखा था। लेकिन जब वह कुछ दिन तक नहीं दिखा तो उन्‍होंंने मुस्कान से सौरभ के बारे में पूछा था तब उसने बताया था कि कुछ समय के लिए वह पहाड़ों पर गया है, जबकि उसकी मासूम बेटी कहती थी कि उसके पापा ड्रम में हैं। तब इतने भयावह सच की कल्पना किसी ने नहीं की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵