back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लंदन से लौटे पति की हत्या की, बॉडी को ड्रम में सीमेंट से पैक कर दिया, फिर प्रेमी संग शिमला घूमने चली गई पत्नी

मेरठ के इंदिरा नगर में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह प्रेमी के साथ शिमला घूमने चली गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूपी के मेरठ से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और उसका शव पानी के ड्रम में भरकर उसे सीमेंट से पैक कर दिया। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ घूमने के लिए शिमला चली गई। घटना मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना इलाके के इंदिरानगर मास्टर कॉलोनी की है। आरोपी पत्नी का नाम मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी का नाम साहिल शुक्ला है। मृतक सौरभ कुमार कुछ समय पहले ही लंदन से लौटा था। घटना 4 मार्च की बताई जा रही है।

हत्या के बाद शिमला चले गए आरोपी

हत्या को अंजाम देने के बाद मुस्कान ने बेटी को अपने मायके छोड़ा और वो साहिल के साथ शिमला चली गई। 18 मार्च को मुस्कान ने अपनी मां को इस बारे में बताया। अपनी बेटी की हरकत से हैरान मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।

मर्चेंट नेवी में था मृतक सौरभ कुमार

साल 2016 में मृतक सौरभ कुमार और मुस्कान की शादी हुई थी। ये लव मैरिज थी। सौरभ मर्चेंट नेवी में थे। काम के सिलसिले में वह अक्सर बाहर होते थे। लास्ट ट्रिप लंदन की थी, जहां वेटिंग पीरियड में सौरभ एक मॉल में भी नौकरी की थी। दोनों तीन साल से मेरठ के इंदिरानगर के एक मकान में किराए पर रह रहे थे। दोनों की पांच साल की एक बेटी भी है। सौरभ के बाहर रहने के दौरान मुस्कान का मोहल्ले में ही रहने वाले साहिल शुक्ला से मेलजोल बढ़ गया। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन भी बनने लगे। बीते 24 फरवरी को सौरभ लंदन के लौटे। उन्हें मुस्कान और साहिल के रिलेशनशिप के बारे में पता चला जिसके बाद पति-पत्नी के बीच लड़ाई शुरू हो गई। इसके बाद मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या का प्लान बनाया।

पति को बेहोश कर प्रेमी को घर बुलाया

मुस्कान ने 4 मार्च की रात सौरभ के खाने में बेहोशी की दवा मिला दी। जब सौरभ बेहोश हो गया तब मुस्कान ने साहिल को बुलाया। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके दोनों सौरभ की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के 15 टुकड़े कर दिए और उन्हें प्लास्टिक के एक ड्रम में डाल दिया। इसके बाद ड्रम में सीमेंट का घोल भर दिया।

पूरा ड्रम भेजा गया मोर्चरी

पुलिस ने ड्रम में फंसे शव को निकालने के लिए मजदूर को बुलाया। लेकिन जब मजदूरों के प्रयास से भी ड्रम नहीं टूटा तो फिर पूरे ड्रम को ही मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...