नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक 75 वर्षीय किसान अलीदाद खान की हार्टअटैक की वजह से मौत हो गई थी, जिसके बाद किसान के बेटे ने अपने पिता की जनाजे की नमाज पढ़ाने के लिए मस्जिद के इमाम से संपर्क किया। लेकिन मस्जिद के इमाम ने 75 वर्षीय किसान अलीदाद खान की जनाजे की नमाज पढने से इनकार कर दिया। मस्जिद के इमाम ने नमाज न पढने का कारण 75 वर्षीय मृतक किसान अलीदाद खान को भाजपा का समर्थक होना बताया। जिसके कारण किसान के बेटे दिलनवाज खान ने अपने पिता की जनाजे की नमाज को अपने साले से पढाई।
5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इसके बाद किसान के बेटे दिलनवाज खान ने इस घटना की शिकायत मुरादाबाद के डीएम को की, डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को मौके पर भेजकर जांच कराई। वहीं इस जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में इमाम मुफ्ती मोहम्मद राशिद, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष के पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपके पिता भाजपा समर्थक थे: मस्जिद के इमाम
जानकारी के अनुसार यह मामला मुरादाबाद के कुंदरकी नगर के मोहल्ले कायस्थान का बताया जा रहा है। यह घटना 23 जुलाई 2024 की है। 75 वर्षीय किसान अलीदाद खान की हार्टअटैक की वजह से मौत हो जाने के बाद, जब किसान के बेटे दिलनवाज खान अपने पिता की जनाजे की नमाज पढ़ाने के लिए स्टेशन वाली मस्जिद के इमाम को बुलाने के लिए गए थे। लेकिन मस्जिद के इमाम ने किसान के बेटे को कहा कि आपके पिता भाजपा समर्थक थे, आपका पूरा परिवारभाजपा को वोट करता है। इसलिए हम आपके किसी भी काम नहीं आ सकते हैं।
परिवार को जान से मारने की धमकी दी है
किसान के बेटे दिलनवाज खान ने अपनी शिकायत में कहा है कि मस्जिद कमेटी से जुड़े हुए नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष के पति असलम खां, शराफत खां, शमीम खां, और मतीन खां निवासी मोहल्ला कायस्थान के कहने पर ही इमाम मुफ्ती मोहम्मद राशिद ने उनके पिता की जनाजे की नमाज पढने से इनकार कर दिया था। किसान के बेटे दिलनवाज खान ने शिकायत में कहा है कि इन आरोपियों ने हमें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है, क्योंकि हम भाजपा को वोट देते हैं। दिलनवाज खान ने कहा कि आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। दिलनवाज खान ने कहा कि पूरे कस्बे में उनका परिवार अकेला है। उन्होंने कहा कि अब मेरे परिवार में मेरी तीन बहनों, पत्नी और दो छोटे बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है। दिलनवाज खान ने कहा कि ये लोग समाजवादी पार्टी के लोग हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/





