back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mamata Mohanta: राज्यसभा में भी खेला करने में जुटी बीजेपी, पूर्व BJD राज्यसभा सांसद ने थामा भाजपा का दामन

ममता मोहंता ने बुधवार 31 जुलाई 2024 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व राज्यसभा सांसद ममता मोहंता ने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बीजेडी (BJD) को हराकर राज्य की सत्ता पर कब्जा कर लिया था। अब बीजेपी ने बीजेडी को फिर एक करारी चोट दे दी है। दरअसल बीजेडी की पूर्व राज्यसभा सांसद ममता मोहंता ने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। 

2020 में राज्यसभा सांसद बनी थीं ममता

बता दें कि ममता मोहंता ने बुधवार 31 जुलाई 2024 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसे राज्यसभा के सभापति व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंजूर कर लिया था। ममता साल 2020 में राज्यसभा सांसद बनीं थी और उनका कार्यकाल 2026 में खत्म होना था।

क्या करना चाहती है बीजेपी?

ओडिशा में राज्यसभा की 10 सीटें हैं। ममता मोहंता के इस्तीफे के बाद खाली सीट पर अब चुनाव होंगे। विधानसभा में सदस्यों की संख्या के हिसाब से ये सीट बीजेपी के खाते में चली जाएगी। बीजेपी ने भले ही ओडिशा में अपनी सरकार बना ली है लेकिन उसके पास राज्यसभा में सिर्फ 1 ही सांसद हैं।

राज्यसभा का क्या है गणित?

राज्यसभा के गणित को देखें तो मौजूदा समय में राज्यसभा में सांसदों की संख्या 225 है। बीजेपी के पास राज्यसभा के 86 सांसद हैं। वहीं एनडीए के सभी सांसदों को मिलाकर देखें तो एनडीए के पास कुल 101 सांसद हैं। हालांकि बहुमत के लिए 113 सांसद होने चाहिये। राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए बीजेपी को ओडिशा की सीटें काफी मायने रखती हैं।

काफी समय से किया जा रहा था उपेक्षित

ममता मोहंता ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी के ओडिशा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि उन्हें काफी समय से बीजेडी में उपेक्षित किया जा रहा था। इस दौरान ममता ने कहा कि मैं पीएम मोदी की लोगों की सेवा करने के आदर्शों से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हूं। मैने किसी साजिश के तहत बीजेपी ज्वाइन नहीं किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

15 घंटे की मेहनत, 763 रुपये कमाई: राघव चड्ढा ने वायरल डिलीवरी बॉय के साथ किया खास लंच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर हाल ही में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय हिमांशु का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने अपने रोजमर्रा के कामकाजी...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...