नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवा क्षेत्र की नामी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने कर्मचारियों को लेकर एक बड़ी खुशखबरी दी है। TCS कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखते हुए कंपनी ने उनकी सैलरी बढ़ाने का फैसला लिया है। कंपनी ने अधिकांश कर्मचारियों को अगले महीने यानी सितंबर से इंक्रीमेंट देने जा रही है। बुधवार को TCS कंपनी ने अपने एक आंतरिक मेमो में यह जानकारी दी है।
इससे पहले TCS ने 12,000 कर्मचारियों को कंपनी से निकलाने का फैसला किया था, जिसका कर्मचारी गर्व ने भारी विरोध जताया था। इसके साथ ही TCS ने वैश्विक हालात का हवाला देते हुए वेतन वृद्धि (salary hike) पर रोक लगाने का निर्णय लिया था। हालांकि, कंपनी ने अब बचे हुए कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का निर्णय लिया है।
80 प्रतिशत स्टाफ की बढ़ेगी सैलरी
अब TCS ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी के ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर और CHRO डेजिग्नेटेड ने बुधवार को कर्मचारियों को भेजे गए एक मेल में बताया कि सैलरी इंक्रीमेंट (salary increment) 1 सितंबर से लागू होगा।
इससे पहले कंपनी ने लिया था छंटनी का निर्णय
TCS ने प्रतिभाओं को पुरस्कृत करने और उन्हें बनाए रखने के मकसद से यह फैसला ऐसे में लिाय है जब कंपनी ने ‘संगठन को भविष्य के लिए तैयार’ करने की अपनी व्यापक रणनीति के तहत 12,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने का निर्णय लिया है।
कर्मचारियों को मिले बड़ी राहत
गौरतलब है कि, TCS में एक ग्रेड स्ट्रक्चर है, जिसकी शुरुआत ‘वाई’ (Y) से होती है, जो ट्रेनी को दिया जाता है। इसके बाद सी1, सी2, सी3, सी4, सी5, और बी के साथ ही अंत में CXO तक कंपनी के स्टाफ का पद जाता है। पिछले हफ्ते बाजार एक्सपर्ट ने एक बड़ा संकेत दिया था कि कि छंटनी के बाद बचे हुए कर्मचारियों की सैलरी इंक्रीमेंट कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि अन्य कंपनियां भी इसी तर्ज पर आगे चलकर फैसला ले सकती हैं।





