back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु के मुख्य सचिव ने अफसरों को चेताया, खुश करने को मेरी किताबें न खरीदें

चेन्नई, 11 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्य सचिव वी. इराई अनबू ने कई किताबें भी लिखी हैं। अनबू ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग से कह दिया है कि उन्हें खुश करने के लिए उनकी कोई किताब न खरीदी जाए। अनबू ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उन्होंने अपने अनुभव और प्राप्त ज्ञान के आधार पर अपने खाली समय के दौरान कुछ किताबें लिखी हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को किसी भी योजना के तहत उनकी किताबें नहीं खरीदने का निर्देश दिया था और ऐसा लगता है कि खरीद उनके प्रभाव में, यानी उन्हें खुश करने के लिए की गई। साल 2006 में फूलों के गुलदस्ते के बजाय किताबें पेश करने के सरकारी आदेश का हवाला देते हुए अनबू ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को उन्हें प्रभावित करने के लिए उनकी किताबें राज्य सरकार की या व्यक्तिगत लागत पर नहीं खरीदनी चाहिए। मुख्य सचिव ने यह भी चेतावनी दी कि अगर उनकी किताबें सरकार की लागत पर खरीदी और वितरित की गईं, तो लागत संबंधित अधिकारी से वसूल की जाएगी और राज्य सरकार को वापस भुगतान किया जाएगा। शपथ ग्रहण करने के कुछ ही घंटों के भीतर, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मुख्य सचिव के रूप में इराई अनबू को सामने लाए थे। सरकार ने स्टालिन को सहयोग देने के लिए चार सचिवों- टी. उदयचंद्रन, पी.उमानाथ, एम. शनमुगम और अनु जॉर्ज की नियुक्ति का आदेश दिया। उदयचंद्रन पुरातत्व आयुक्त थे और उनका तबादला कर उन्हें प्रमुख सचिव/सचिव-प्रथम के पद पर नियुक्त किया गया। तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक उमानाथ को सचिव-द्वितीय के रूप में नियुक्त किया गया। शनमुगम को सचिव-तृतीय नियुक्त किया गया। वह म्यूजियम के आयुक्त थे और अनु जॉर्ज जो उद्योग आयुक्त और उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक थे, उन्हें सचिव-चतुर्थ के रूप में नियुक्त किया गया। पूर्व नौकरशाह संतोष बाबू ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि स्टालिन के अफसरों की टीम में सभी उत्कृष्ट और ईमानदार माने जाने वाले अधिकारी हैं। बाबू ने कहा, मुख्य सचिव इराई अनबू एक सिद्ध नेता, महान संचालक और प्रेरक भी हैं। उदय (उदयचंद्रन) इनोवेटिव दिमाग के टेक-सैवी हैं। पिछले साल संतोष बाबू को 2,000 करोड़ रुपये की भारतनेट परियोजना में तत्कालीन एआईएडीएमके सरकार के हस्तक्षेप के खिलाफ प्रदर्शन करने पर आठ साल सर्विस के साथ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दे दी गई थी। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...