back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अफजल गुरु से जोड़कर आतिशी पर हमले कर रही BJP, आखिर आतिशी के माता-पिता का अफजल गुरु से क्या था कनेक्शन?

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी मार्लेना को दिल्ली की गद्दी सौंपने का फैसला किया है। जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी और आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल आतिशी पर हमलावर हैं। स्वाति मालिवाल ने आतिशी के मुख्यमंत्री चुने जाने पर कहा है कि ये दिल्ली के लिए एक दुखद दिन है। उन्होंने कहा कि आतिशी केवल एक डमी सीएम होंगी। वहीं बीजेपी ने कहा है कि आतिशी को दिल्ली का अगला सीएम चुना जाना दुखद है। इससे ये पता चलता है कि आम आदमी पार्टी एक ऐसे व्यक्ति का समर्थन करती है जिसके परिवार ने अफजल गुरु की फांसी को रोकने के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति को दया याचिका लिखी थी। दिल्ली की जनता कभी भी नक्सल समर्थकों को नहीं स्वीकार कर सकती। आखिर आतिशी के परिवार का अफजल गुरु से क्या संबंध रहा है। आइये जानते हैं।

पंजाबी राजपूत परिवार से आती हैं आतिशी


आतिशी एक पंजाबी राजपूत परिवार से आती हैं। उनके पिता विजय सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं और उनकी मां तृप्ता एक हाउस वाइफ हैं। आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है, जो एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं। एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार आतिशी के माता-पिता कम्यूनिस्ट विचारधारा को मानते हैं।

आतिशी के माता-पिता ने अफजल गुरु के लिए लिखी थी दया याचिका


संसद भवन पर हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जब अफजल गुरु को फांसी की सजा सुनाई, तो उसकी सजा के खिलाफ जिन प्रतिष्ठित लोगों ने भी भारत के राष्ट्रपति को दया याचिका लिखी थी। उन लोगों में आतिशी के माता पिता भी शामिल थे। दिलचस्प बात ये है कि आतिशी मार्लेना के पिता प्रो. विजय सिंह Revolutionary Democracy वेबसाइट के संपादक भी हैं। विजय सिंह स्टालिन सोसायटी का हिस्सा हैं। आतिशी के माता-पिता की यहीं पॉलिटिकल बैकग्राउंड आतिशी के खिलाफ बोलने के लिए उनके विरोधियों को मौका दे रहा है। 

भगवान दिल्ली की रक्षा करें- स्वाति मालीवाल


राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी को मुख्यमंत्री चुने जाने पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरू को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरू को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं।’

स्वाती मालीवाल आगे लिखती हैं कि ‘उनके हिसाब से अफजल गुरू निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ़ ‘Dummy CM’ हैं, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करें!’

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में पीने के पानी की गुणवत्ता पर बड़ा संकट, CAG रिपोर्ट में भारी चूक उजागर, जांच में 55 फीसदी सैंपल फेल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में लोगों को मिलने वाले पीने के पानी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। भारत के...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵