back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में फरवरी में मनाया जाएगा स्वच्छता संकल्प माह

भोपाल, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में फरवरी माह को स्वच्छता संकल्प माह के तौर पर मनाया जाएगा। इस अभियान के जरिए प्रत्येक निकाय को ओडीएफ और कचरा मुक्त शहर बनाकर प्रदेश को देश में स्वच्छ सर्वेक्षण में सर्वोच्च स्थान पर लाना है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि स्वच्छता संकल्प माह एक से 28 फरवरी तक आयोजित होगा। इस अभियान से प्रत्येक निकाय को ओडीएफ, प्रमाणीकरण प्राप्त करने, गार्बेज-फ्री सिटी की स्टार रेटिंग में नगर निगमों को पांच-स्टार तथा अन्य नगरीय निकायों को न्यूनतम तीन स्टार की श्रेणी में लाना है। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण की प्रेरक दौड़ श्रेणी में सभी निकायों को कम से कम गोल्ड या सिल्वर प्राप्त हो ऐसे प्रयास किए जाएंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सिंह ने कहा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में जिला कलेक्टरों को भी पुरस्कृत किया जाना है। निर्धारित कैलेंडर अनुसार स्वच्छता से संबंधित सभी गतिविधियां 28 फरवरी के पहले पूरी कर ली जाएगीं स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये सभी नगरीय निकायों में 26 जनवरी से स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण भी शुरू किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार स्वच्छता संकल्प माह-2022 के लिये जारी कैलेंडर में एक से पांच फरवरी तक थीम स्टार रेटिंग, 6 से 10 फरवरी तक ओडीएफ प्लस, 11 से 15 फरवरी तक सिटीजन फीडबैक और एंगेजमेंट, 16 से 20 फरवरी तक समस्त अधो-संरचना निर्माण गतिविधियां आयोजित की जाएँगी। इस दौरान 16 से 20 फरवरी तक एफएसटीपी का मटेरियल रिकवरी केन्द्रों, कम्पोस्टिंग इकाइयों और सामुदायिक तथा सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इस स्वच्छता संकल्प माह में 21 से 25 फरवरी तक संवाद, समीक्षा एवं अधो-संरचनाओं का लोकार्पण, 25 से 27 फरवरी तक स्वच्छ सर्वेक्षण और 28 फरवरी को समापन गतिविधि की जायेगी। समापन दिवस पर नगरीय निकायों की टीम कचरा संग्रहण वाहनों के साथ नगर में भ्रमण करेगी। यह दिन पृथक्कीकृत कचरा संग्रहण दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा। साथ ही वाडरें में कचरा संग्रहण वाहनों के चालकों और सहयोगियों को शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। –आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵