back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांवड़ यात्रा मार्ग के दुकानों पर QR कोड लगाना जरुरी! CM योगी के आदेश को SC में चुनौती, कोर्ट ने सही माना

कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित दुकानों में QR कोड लगाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही करार दिया है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यह आदेश दिया था।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हाल ही में उत्‍तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कावाडि़यो के मार्ग पर सभी दुकानदारों और होटलों को आदेश दिया था कि, वह सभी दुकान और होटल वालें अपनी दुकानों के सामने अपना एक क्‍यूआर कोड लगााएं। सीएम के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। जिस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। 

सावन महीने में कांवड़ यात्रा चल रही है। शिव भक्‍त इस महीने को पवित्र और कठिन मानते है। तो वहीं, कावड़ मार्ग को लेकर मामले सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। अब कावड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट का कहना है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित दुकानों में क्यूआर कोड लगाने के फैसले के सही करार दिया है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस तरह से यह आदेश दिया था, जिसे प्रोफेसर अपूर्वानंद समेत कई लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। 

इस मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में कोर्ट ने कहा कि, दुकानदारों को क्यूआर कोड और अपना लाइसेंस लगाना चाहिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अब यूपी सरकार की ओर से जारी आदेश जारी रहेगा। हालांकि, इस फैसले का अब कोई खास असर नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि बुधवार को कांवड़ यात्रा का महाशिवरात्रि के साथ समापन होना है।

फिर भी कोर्ट ने यह फैसला आने वाले सालों के लिए लागू हो सकता है। योगी सरकार ने बीते साल भी एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि दुकानदारों को अपना नाम बोर्ड पर लिखना होगा। सीएम के इस तरह के आदेश के खिलाफ कोर्ट का रुख किया गया था। 

लेकिन इस दौरान तब सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले को गलत करार दिया था। हालांकि, तब भी फैसला आते-आते कांवड़ यात्रा का समापन हो गया था। फिर भी अदालत का आदेश ऐसे मामलों में भविष्य के लिए एक नजीर होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गोरखपुर से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे रवि किशन? CM योगी के बयान से बढ़ी चर्चा, बोले- महिला हो सकती है उम्मीदवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सांसद Ravi Kishan को लेकर ऐसा बयान...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵